Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अंबिकापुर में सोमवार सुबह ACB की टीम ने व्यवसायी अशोक अग्रवाल के निवास पर छापा मारा। रामनिवास कॉलोनी स्थित उनके घर में ACB की टीम ने दस्तावेजों की गहन तलाशी शुरू की है।
बताया जा रहा है कि अशोक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाते हैं। ACB की यह कार्रवाई सरगुजा संभाग के डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में की जा रही है। टीम को संदेह है कि शराब घोटाले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और दस्तावेज यहां मौजूद हो सकते हैं।
फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो की छानबीन जारी है और अधिकारियों ने आसपास के इलाके की निगरानी भी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Ambikapur News : सरगुजा संभाग के स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए संभागीय…
Sambhal Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार को प्रशासनिक कार्रवाई का बड़ा…
Comet 2026 Update: ब्रह्मांड के अनंत विस्तार में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो सदियों…
Supreme Court on Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को उच्चतम न्यायालय से एक बार…
Lalan Singh in Lok Sabha: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन विधेयक…
Delimitation Debate: संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण (संविधान 131वां संशोधन) और परिसीमन विधेयक…
This website uses cookies.