PM Modi Birthday: पोफ लियो XIV समेत कई नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM Modi Birthday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर देश-विदेश के तमाम दिग्गज नेताओं और प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी और लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई वैश्विक नेता इस अवसर पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं भेजी। खास बात यह रही कि वेटिकन सिटी के प्रमुख पोप लियो XIV ने भी मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी।

ads

पोप लियो XIV ने दी विशेष आशीर्वाद

वेटिकन सिटी के प्रसिद्ध सेंट पीटर्स स्क्वायर में बुधवार को आयोजित पोपल ऑडियंस के दौरान, जहां करीब 30,000 से अधिक लोग मौजूद थे, पोप लियो XIV ने भारतीय अल्पसंख्यक संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए विशेष आशीर्वाद दिया।

ads

प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, सांसद एवं पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन श्रृंगला, और आईएमएफ संयोजक हिमानी सूद शामिल थे। सांसद सतनाम सिंह संधू ने पोप को ‘हार्ट टू हार्ट: रेवरेंस ऑफ सागा’ नामक पुस्तक भी भेंट की, जो प्रधानमंत्री मोदी और सिख समुदाय के बीच खास रिश्ते की कहानी प्रस्तुत करती है।

विश्व के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी जताई शुभकामनाएं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री जी, आपने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।”

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को ‘मेरे अच्छे दोस्त’ कहकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, “हमारी दोस्ती और साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हूँ। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे दोस्त।”

देशभर में जन्मदिन की धूम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर पूरे देश में उत्साह की लहर दौड़ गई। कई राज्यों और संस्थानों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थकों ने #HappyBirthdayModi और #Modi75 जैसे हैशटैग के साथ अपनी शुभकामनाएं साझा कीं।

प्रधानमंत्री मोदी का 75वां जन्मदिन न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक योगदान को लेकर उन्हें सम्मान और सराहना मिल रही है। पोप लियो XIV सहित विश्व के कई बड़े नेताओं की शुभकामनाएं यह दर्शाती हैं कि नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता के रूप में अपनी पहचान को मजबूती से स्थापित कर चुके हैं। आने वाले वर्षों में उनकी सरकार और नेतृत्व से देश को और भी तरक्की की उम्मीद है।

Read More: Sheikh Hasina Voting Rights: बांग्लादेश में बड़ा सियासी उलटफेर, शेख हसीना और परिवार से छीना गया वोटिंग अधिकार

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.