Oplus_131072
सूरजपुर (thetarget365)। छात्र के साथ मारपीट करने वाले प्रधान पाठक को स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासकीय प्राथमिक शाला धनुहारपारा के प्रधान पाठक आत्मादास मानिकपुरी के द्वारा विद्यालय के कक्षा पहली में अध्ययनरत छात्र के साथ मारपीट कर शिक्षकीय गरिमा के विपरित कार्य करने तथा अनुशासनहीनता के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया जिसके कारण प्रधान पाठक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि में प्रधान पाठक आत्मादास मानिकपुर को विकासखंड प्रेमनगर मुख्यालय से हटाकर उनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रतापपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
GST Miracle : वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था से एक…
Bengal Judiciary Crisis: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक…
Iran-US Crisis: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की बढ़ती पदचापों के बीच ईरानी राष्ट्रपति…
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
This website uses cookies.