ताज़ा खबर

प्रतापपुर-चंदौरा मार्ग, जनदर्शन में शिकायत के बाद मरम्मत शुरू, पर सवाल अब भी वही- जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब…?

Pratappur-Chandaura Road : घटिया निर्माण की भेंट चढ़ चुके करोड़ों की लागत वाले प्रतापपुर-चंदौरा मार्ग की जांच को लेकर अनुविभाग स्तरीय जनदर्शन में सोमवार को दी गई शिकायत के संबंध में मंगलवार को TheTarget365 ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन व शिकायत के बाद कोई जांच तो अब तक शुरू नहीं हो सकी है पर विभागीय ठेकेदार ने मार्ग की मरम्मत जरुर शुरू कर दी है।

अपने बनने के कुछ माह बाद ही जगह जगह से उखड़ रहे मार्ग के निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच करने की मांग क्षेत्रवासी लगातार उठा रहे हैं। बावजूद इसके ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से मार्ग में हुए घटिया निर्माण की कोई जांच नहीं की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौन साधे हुए हैं। मार्ग की दुर्दशा के जिम्मेदारों से कोई सवाल जवाब नहीं किए जा रहे हैं।

मंगलवार को खबर प्रकाशन के बाद बुधवार से ठेकेदार द्वारा जगह जगह से उखड़ चुके मार्ग में एक्सीवेटर मशीनों से डामर बिछाकर मरम्मत करने का कार्य किया जा रहा है। पर सवाल यह उठता है कि यह मरम्मत की लीपापोती आखिर कब तक टिकेगी। इस संबंध में लोगों का कहना है कि गारंटी अवधि में ही उखड़ रहा मार्ग स्पष्ट तौर पर यह बता रहा है कि उसके नवीनीकरण के कार्य में जमकर कमीशनखोरी हुई है। जिसके कारण मार्ग का नवीनीकरण तय मानकों के अनुरूप नहीं हो सका और अपने बनने के कुछ माह बाद ही बदहाल हो गया।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए मार्ग में हुए भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस वाली नीति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि मार्ग में हुए कमीशन के खेल को मरम्मत की चादर से ढकने का काम कर भ्रष्टाचार को छुपाया जा रहा है जो किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।

माना कि अपने बनने के कुछ माह बाद से ही गड्ढों में तब्दील हो रहे मार्ग की मरम्मत जरुरी है पर इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर भी तो कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि सवाल जनता की गाढ़ी कमाई से बनाए गए मार्ग का है।

thetarget365

Recent Posts

Puducherry Election Results 2026 Live : क्या फिर चलेगी एनडीए की लहर या पलटेगी बाजी?

Puducherry Election Results 2026 Live : देश के अन्य चार राज्यों के साथ-साथ केंद्र शासित…

45 minutes ago

Assam Election Results 2026 Live : असम का असली ‘शहंशाह’ कौन? हिमंत बिस्वा सरमा बनाम गौरव गोगोई

Assam Election Results 2026 Live :  असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए मतों…

48 minutes ago

Solar Eclipse 2026 : अगस्त में दिखेगा दुर्लभ नजारा, जानें समय और सूतक काल की जानकारी

Solar Eclipse 2026 : साल 2026 खगोल विज्ञान के प्रेमियों और ज्योतिष में रुचि रखने…

53 minutes ago

Brain Stroke Recovery : स्ट्रोक के बाद फिर से चलना है मुमकिन, जानें क्या है रिकवरी का ‘गोल्डन पीरियड’

Brain Stroke Recovery :  भारत में पिछले कुछ वर्षों में ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में…

53 minutes ago

Kerala Election Results 2026 Live : क्या केरल में टूटेगा वामपंथ का किला या होगी कांग्रेस की वापसी?

Kerala Election Results 2026 Live :  केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों…

53 minutes ago

Tamil Nadu Election Results 2026 Live : क्या थलपति विजय बिगाड़ेंगे स्टालिन का खेल?

Tamil Nadu Election Results 2026 Live : तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23…

57 minutes ago

This website uses cookies.