प्रतापपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा, दो नाबालिग सहित चार गिरफ्तार

प्रतापपुर (सूरजपुर)। प्रतापपुर पुलिस ने सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर नायलोन की रस्सी से युवक की गला घोंटकर हत्या करने वाले दो नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को वार्ड पंच विक्रम सिंह निवासी कटईपारा केंवरा से थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली कि संजय उर्फ मिथुन 35 वर्ष ग्राम चन्देली, थाना प्रतापपुर जो करीब 4-5 वर्षो से मोहल्ले के भगमेन कोरवा के घर में रहकर मजदूरी का काम करता था, उसका शव बुधवार की रात करीब 9.30 बजे संदेहास्पद स्थिति में भगमेन कोरवा के घर के बगल में स्थित आम पेड़ के नीचे जमीन पर पड़ा हुआ है। उसकी गर्दन में नायलोन की रस्सी का फंदा लगा हुआ है। गर्दन के दो और हिस्से में भी रस्सी के निशान पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। पीठ एवं शरीर में भी क‌ई जगहों पर चोट के निशान हैं।

मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एमआर आहिरे ने फौरन एएसपी संतोष महतो, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, एफएसएल, डॉग स्क्वायड सहित थाना प्रतापपुर पुलिस को मौके पर भेजते हुए भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलन करने के निर्देश दिए। घटना स्थल पर पहुंची टीम ने शव पंचनामा के बाद शव का पीएम करा परिजन व गवाहों से पूछताछ की। युवक की मृत्यु संदेहास्पद प्रतीत होने से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई। जिसमें चिकित्सक द्वारा युवक की मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 152/24 धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एमआर आहिरे स्वयं मामले की विवेचना को लेकर लगातार मॉनिटरिंग कर दिशा-निर्देश देते रहे।

विवेचना के दौरान संदेही भगमेन कोरवा से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने भाई खिरू एवं अपनी दो नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दी है। आरोपिता ने बताया कि संजय उर्फ मिथुन करीब 4-5 वर्षो से इसके घर में रहता था जो शराब पीकर अक्सर घर में झगड़ा विवाद करते रहता था। 30 अप्रैल की शाम को खिरू घर आया था जिसके साथ मिलकर घर में मछली बनाए खाए। देर रात हो जाने से खिरू वहीं सो गया। रात करीब 10.30 बजे बड़ी लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी उठे तो देख कि संजय गलत इरादे से लड़की का हाथ पकड़कर बिस्तर पर खींच रहा था जिसे देख गुस्सा होकर उसने खिरू एवं दोनों नाबालिक लड़कियों के साथ मिलकर बिस्तर पर लेटे हुए संजय को हाथ मुक्का, लात व पास पड़े डंडे से मारपीट करके घर में मवेशी बांधने के लिए रखी नायलोन की रस्सी को संजय के गर्दन में फंसा कर खींचे जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके उपरांत उसके गले में रस्सी से बना फांसी का फंदा लगाकर छोड़ दिए। शव को घर से बाहर निकालकर शौचालय रूम में रख दिए। फिर बुधवार की रात करीब 9 बजे शौचालय रूम से लाश को निकाल कर आम पेड़ के नीचे रख दिए। पुलिस ने आरोपी भगमेन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जब्त कर मामले में पृथक से धारा 201, 34 जोड़कर आरोपी भगमेन पति स्व. सहादन कोरवा 45 वर्ष ग्राम केंवरा, खिरू पिता स्व. सोनू कोरवा 50 वर्ष ग्राम केंवरा थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार कर लिया है। तथा घटना में शामिल दो अन्य नाबालिग बालिकाओं को भी किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष विधि अनुसार पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सायबर सेल एएसआई राकेश यादव, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, रामाधीन श्यामले, महिला प्रधान आरक्षक सरिता टोप्पो, आरक्षक युवराज यादव, अवधेश कुशवाहा, राजेश तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, जयप्रकाश पन्ना व डॉग मास्टर मुकेश चतुर्वेदी सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

10 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

14 minutes ago

New Mexico Plane Crash : न्यू मैक्सिको में मेडिकल प्लेन क्रैश, हादसे में 4 की मौत और जंगलों में भीषण आग

New Mexico Plane Crash :  संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…

27 minutes ago

Sarguja School Teacher : सरगुजा में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार, रंगे हाथों पकड़े गए शिक्षक पर गिरी गाज

Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…

31 minutes ago

Trump Xi Meeting: जिनपिंग के बयान पर ट्रंप का पलटवार, बताया किसे कहा था ‘पतनशील राष्ट्र’

Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…

35 minutes ago

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में भारी इजाफा, विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा

Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…

46 minutes ago

This website uses cookies.