Thetarget365

Pratapur : बीमार सड़क के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे नगर पंचायत के चिकित्सक

प्रतापपुर @thetarget365 Pratapur : सड़क का हिस्सा दशकों से कच्चा है। कीचड़ से सराबोर है। गड्ढों और नुकीले पत्थरों से पटा हुआ है। यहां बात हो रही है नगर पंचायत प्रतापपुर के वार्ड क्रमांक छह की एक सड़क की जिसका लगभग चार सौ मीटर लंबा हिस्सा नगर पंचायत बनने के बाईस वर्ष बाद भी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

सड़क के इस हिस्से को पक्का करने की दिशा में नगर पंचायत के जिम्मेदार कोई पहल नहीं कर रहे। सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक इसकी दुर्दशा के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाएं या उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो जाएं इन बातों से नगर पंचायत के जिम्मेदारों को कोई लेना देना नहीं है। कुछ समय पूर्व नगर के सभी 15 वार्ड की सड़कों में सीसी रोड बनाने निविदा निकाली गई थी। जिसमें उक्त सड़क भी शामिल थी।

निविदा प्रकाशन के बाद बाकी सड़कों में तो ठेकेदारों के माध्यम सीसी ढालने का कार्य कर उन्हें पक्का कर दिया गया पर न जाने क्यों वार्ड क्रमांक छह की इस कच्ची सड़क को सीसी रोड में तब्दील करने की निविदा को निरस्त कर दिया गया। जिसके कारण दशकों से बीमार यह सड़क स्वस्थ होते होते रह गई। इसके बाद से आज तक इस सड़क को पक्का करने कोई निविदा नहीं निकाली गई।

नगर पंचायत के इस गैरजिम्मेदाराना रवैए के कारण वार्ड क्रमांक छह के लोगों में काफी नाराजगी है। नगर पंचायत को जल्द से जल्द इस दिशा पहल करते हुए वार्डवासियों को जर्जर हालत में पड़ी सड़क से निजात दिलानी चाहिए।

रजघटा नाला के पास से गुजरती है सड़क

बता दें कि उक्त सड़क प्रतापपुर के मुख्य मार्ग पर स्थित रजघटा नाला के पुलिया के पास से गुजरते हुए वार्ड क्रमांक छह की बस्ती की ओर जाती है। यह सड़क ग्राम पंचायत अमनदोन सहित चंदौरा मार्ग व आईटीआई रोड से भी जुड़ी हुई है फिर भी इसका जीर्णोद्धार करने कोई पहल नहीं की जा रही है।

Read More  : Durg : दुर्ग के लेदर शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका

thetarget365

Recent Posts

Israel-Lebanon Conflict: इजराइली सेना का दावा, ऐतिहासिक किले पर किया कब्जा

Israel-Lebanon Conflict:  मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने…

13 minutes ago

RPSC APO Recruitment 2026: RPSC APO भर्ती 2026 में 371 पदों पर होंगे आवेदन , योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जानें

RPSC APO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राजस्थान से…

26 minutes ago

IPL 2026 Orange Cap : 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप विजेता, रचा इतिहास

IPL 2026 Orange Cap :  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में भारतीय क्रिकेट…

36 minutes ago

West Bengal Politics : ममता की बैठक में पहुंचे सिर्फ 20 विधायक, बढ़ीं सियासी अटकलें

West Bengal Politics :  पश्चिम बंगाल के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम में सत्ता गंवाने के बाद…

41 minutes ago

IPL 2026 Final Update: बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात से फाइनल मुकाबला

IPL 2026 Final Update:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का सबसे बड़ा और खिताबी मुकाबला…

2 hours ago

This website uses cookies.