Pune Murder Case: लाइव लोकेशन भेजकर पति की हत्या? पत्नी और प्रेमी पर गंभीर आरोप

Pune Murder Case: आंध्र प्रदेश के चित्तूर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद, अब चित्तूर में एक पत्नी ने बेवफाई की सारी हदें पार करते हुए अपनी मासूम बेटी के सामने अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है, जिसकी शादी दो साल पहले 19 वर्षीय हसिनि से हुई थी। लेकिन हसिनि का दिल अपने पति के लिए नहीं, बल्कि 20 वर्षीय अपने प्रेमी युगांधर के लिए धड़कता था। रमेश को रास्ते से हटाने के लिए हसिनि ने एक बेहद शातिर और खूनी साजिश तैयार की।

ads

‘लाइव लोकेशन’ का इस्तेमाल: मौत के मुंह में ले गई पत्नी

साजिश को अंजाम देने के लिए हसिनि ने पति को गुडुपल्ले मंडल के एक मंदिर जाने के लिए राजी किया। रमेश अपनी पत्नी और छोटी बच्ची को लेकर बाइक पर चल पड़ा। रमेश बेखबर होकर गाड़ी चला रहा था, जबकि हसिनि रास्ते भर अपने प्रेमी युगांधर को अपनी ‘लाइव लोकेशन’ शेयर कर रही थी। युगांधर और उसके भाड़े के हत्यारे लगातार उस लोकेशन का पीछा कर रहे थे। जैसे ही वे मल्लप्पा कोंडा के सुनसान रास्ते पर पहुंचे, हसिनि ने साजिश के तहत अपना पर्स नीचे गिरा दिया। जैसे ही रमेश बाइक रोककर नीचे उतरा, झाड़ियों में छिपे युगांधर और उसके साथियों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए रमेश अपनी पत्नी और मासूम बेटी के सामने करीब 100 मीटर तक भागा, लेकिन बेरहम हत्यारों ने उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया।

Adst

सीसीटीवी फुटेज से खुला खूनी राज

इस अंधे कत्ल का खुलासा तब हुआ जब हसिनि की मां ने अपनी बेटी और नातिन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की और मंदिर जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक चौंकाने वाला सच सामने आया। जाते समय रमेश अपनी पत्नी के साथ बाइक पर था, लेकिन लौटते समय हसिनि अपने मृत पति की ही बाइक पर अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ बैठकर वापस आती दिखी। डिजिटल सबूतों, मोबाइल लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) के आधार पर पुलिस ने हसिनि, उसके प्रेमी युगांधर और अन्य हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश को दहला देने वाली प्रेम-प्रसंग की अन्य खौफनाक घटनाएं

यह चित्तूर का मामला इकलौता नहीं है, हाल के वर्षों में ऐसी कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। इंदौर में सोनम रघुवंशी ने हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी को खाई में फिंकवा दिया था। पुणे की सिया गोयल ने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले से धक्का देकर मार डाला। बिहार में अधिकारी समिता कुमारी ने अपने पति की चलती ट्रेन में हत्या करवाई। मेरठ में मुस्कान रस्तोगी ने मर्चेंट नेवी अधिकारी पति सौरभ राजपूत की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर दिए थे, और सतना में आंचल यादव ने अपने पति विपिन यादव की हत्या कर शव को दफन कर दिया था। ये घटनाएं दिखाती हैं कि कैसे कुछ लोग अपने अवैध रिश्तों के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

Read More :  Stock Market Rally: सेंसेक्स 965 और निफ्टी 262 अंक चढ़े, जानिए बाजार में तेजी की वजह

Adst
Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.