Ambikapur News : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा सरगुजा ने जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत रिक्त पदों पर जारी भर्ती विज्ञापन को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज की है। संघ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अंबिकापुर को पत्र लिखकर 31 अक्टूबर 2025 को जारी विज्ञापन में मानव संसाधन नीति 2018 के उल्लंघन की बात कही है।
संघ के जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह एवं प्रांताध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के हस्ताक्षरित पत्र में उल्लेख किया गया है कि मानव संसाधन नीति 2018 (आदेश क्रमांक एन.एच.एम./2018/467/1325 दिनांक 28.07.2018) के तहत भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट निर्धारण किया गया था, जिसमें शैक्षणिक योग्यता के 65 प्रतिशत, अनुभव के 10-15 अंक एवं कौशल परीक्षा के अंक जोड़कर अंतिम चयन सूची तैयार की जानी थी।
बाद में संशोधित आदेश (एन.एच.एम./एच.आर./2019/329/611 दिनांक 03.06.2019) के अनुसार ‘लिखित परीक्षा’ एवं ‘साक्षात्कार’ शब्दों को नीति से विलोपित कर दिया गया था। इसके बावजूद 31 अक्टूबर को जारी विज्ञापन में इन शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिसे संघ ने नीति उल्लंघन और प्रक्रिया में त्रुटि बताया है।
कुछ पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया है।
ऐसे पदों पर भी विज्ञापन जारी किया गया है, जिनकी भर्ती पहले के विज्ञापन से की जा चुकी है और जिनकी प्रतीक्षा सूची अभी भी प्रभावशील (जीवित) है।
इसके अतिरिक्त, एक वर्ष की अवधि पूरी हुए बिना नए विज्ञापन जारी करना संदेह पैदा करता है।
संघ ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है कि विज्ञापन की पुनः जांच कर मानव संसाधन नीति 2018 के अनुरूप संशोधित विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और न्यायसंगत हो सके। संघ ने इस संबंध में पत्र की प्रति संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं सरगुजा संभाग तथा कलेक्टर, सरगुजा को भी प्रेषित की है।
LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…
Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…
LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…
Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…
WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…
This website uses cookies.