World Rabies Day : रेबीज एक खतरनाक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। मुख्यतः कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी और सियार जैसे जानवरों के काटने से यह संक्रमण होता है। एक बार बीमारी फैलने के बाद इसका कोई उपचार संभव नहीं है और 100 प्रतिशत मौत हो जाती है। लेकिन राहत की बात है कि समय पर टीकाकरण करवा कर इससे 100 प्रतिशत बचाव संभव है।
प्रत्येक वर्ष 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर की पुण्यतिथि को समर्पित है, जिन्होंने रेबीज का टीका खोजा था। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और रेबीज से होने वाली मौतों को रोकना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोग झाड़-फूंक या अंधविश्वास पर भरोसा करते हैं, जिससे जान गंवानी पड़ती है। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल वैज्ञानिक इलाज और टीका ही जीवन बचा सकता है।
विश्व में हर साल लगभग 60 हजार लोगों की मृत्यु रेबीज से होती है। भारत में यह संख्या 20 हजार तक पहुंच जाती है।
विशेषज्ञ की राय
डॉ. सी.के. मिश्रा, अतिरिक्त उप संचालक, पशुधन विकास विभाग, सरगुजा ने कहा “रेबीज जानलेवा बीमारी है जिसका उपचार संभव नहीं है, किंतु टीकाकरण करवाकर 100 प्रतिशत बचाव किया जा सकता है। लोगों को अंधविश्वास छोड़कर समय पर चिकित्सकीय सलाह और टीकाकरण पर भरोसा करना चाहिए।”
Women Reservation Bill : भारतीय संसदीय इतिहास में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला…
Unnao Suicide Case : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली…
Lord Parshurama Biography : सनातन धर्म में भगवान परशुराम का व्यक्तित्व अत्यंत तेजस्वी और शौर्य…
Women Reservation Bill : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान योगी…
Javelin Controversy: भारत में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले…
Mahabharat Bheem: भारतीय इतिहास के पन्नों में कुछ ऐसे असाधारण व्यक्तित्व दर्ज हैं, जिन्होंने अपनी…
This website uses cookies.