Raghav Chadha and AAP
Raghav Chadha and AAP : आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहा गतिरोध अब एक नए और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राघव चड्ढा को दी गई पंजाब पुलिस की सुरक्षा वापस ले ली है। चड्ढा, जो राज्यसभा में पार्टी के उपनेता और पंजाब के सह-प्रभारी रह चुके हैं, लंबे समय से पंजाब पुलिस के सुरक्षा घेरे में थे। इस कार्रवाई के बाद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर सनसनीखेज दावा किया कि राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने ‘जेड प्लस’ (Z+) सुरक्षा दे दी है। हालांकि, चड्ढा के करीबियों ने फिलहाल केंद्र से ऐसी किसी सुरक्षा मिलने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि उन्हें जल्द ही केंद्रीय सुरक्षा या दिल्ली पुलिस का कवर मिल सकता है।
राघव चड्ढा और पार्टी के बीच दरार उस समय सार्वजनिक हुई जब 2 अप्रैल को उन्हें राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया गया। उनकी जगह पंजाब के ही सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इतना ही नहीं, ‘आप’ ने राज्यसभा सचिवालय को बाकायदा पत्र लिखकर सूचित किया कि राघव चड्ढा को अब सदन में बोलने के लिए पार्टी के कोटे से समय न दिया जाए। यह कदम चड्ढा को संसदीय राजनीति में हाशिए पर धकेलने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
पद छीने जाने के बाद राघव चड्ढा ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। जिन लोगों ने पार्लियामेंट में मेरा बोलने का अधिकार छीन लिया, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मेरी खामोशी को हार मत समझना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।” उनके इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि वे पार्टी नेतृत्व के सामने झुकने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर सीधे तौर पर चेतावनी भी दी।
चड्ढा के बयानों के बाद आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता जैसे आतिशी, भगवंत मान और सौरभ भारद्वाज ने मोर्चा खोल दिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई, तब राघव चड्ढा आंखों के ऑपरेशन का बहाना बनाकर यूके (UK) में बैठे थे। पार्टी ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि वे संसद में प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने से डरते हैं और राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय ‘समोसे के रेट’ जैसे तुच्छ विषय उठाते हैं। सौरभ भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पीएम मोदी की आलोचना वाले सभी पुराने पोस्ट डिलीट कर दिए हैं और अब वे भाजपा के प्रति नरम रुख अपना रहे हैं।
अपने खिलाफ बढ़ते हमलों को राघव चड्ढा ने एक ‘को-ऑर्डिनेटेड अटैक’ और ‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ करार दिया। उन्होंने पंजाब के मुद्दों पर संसद में दिए अपने भाषणों के वीडियो साझा कर पार्टी के दावों को झूठा बताया। सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक फोटो की हुई, जिसमें वे रॉबर्ट ग्रीन की मशहूर किताब ‘द 48 लॉज ऑफ पावर’ पढ़ते नजर आए। उन्होंने उस पन्ने को हाइलाइट किया जिसमें लिखा था— “अपने मालिक या बॉस से ज्यादा चमकने की कोशिश कभी न करें।” इसे सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल पर तंज माना गया, जो दर्शाता है कि पार्टी के भीतर असुरक्षा की भावना ही इस विवाद की असली जड़ है। फिलहाल, सुरक्षा छीनने और जेड प्लस की चर्चाओं ने इस विवाद को एक नई राजनीतिक दिशा दे दी है।
Read More: Trump vs China: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चीन की एंट्री, ट्रंप ने दी भारी टैरिफ की चेतावनी
Rajya Sabha Deputy Chairman: भारतीय लोकतंत्र के मंदिर, संसद के ऊपरी सदन यानी राज्यसभा को…
Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों अपनी…
Iran-US Tensions: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग ने एक बार फिर…
Women's Reservation Update: संसद के विशेष सत्र में इस समय देश की राजनीति का केंद्र…
Pakistan Crisis: पाकिस्तान वर्तमान में एक बेहद गंभीर मानवीय और सामाजिक संकट के दौर से…
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को खत्म हुए अभी एक महीने से…
This website uses cookies.