Rahul Gandhi attack : असम के कामरूप जिले के छायगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को “देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” करार दिया। उन्होंने कहा, “हिमंत खुद को मुख्यमंत्री नहीं, राजा समझते हैं। अब वह वक्त दूर नहीं जब कांग्रेस के बब्बर शेर उन्हें जेल पहुंचाएंगे। उनकी आंखों में डर साफ दिखता है, और इस बार मोदी-शाह भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे।”
राहुल गांधी ने आगामी 2026 असम विधानसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की नई टीम, गौरव गोगोई की अगुआई में, शानदार प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।” राहुल गांधी ने हालिया महाराष्ट्र चुनाव का हवाला देते हुए चुनाव आयोग पर पक्षपात के आरोप लगाए।उन्होंने कहा, “लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच 1 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए। हमने सूची मांगी, वीडियोग्राफी मांगी, लेकिन कुछ नहीं मिला। उल्टा चुनाव आयोग ने वीडियोग्राफी का कानून ही बदल दिया।” राहुल का आरोप था कि चुनाव आयोग केवल भाजपा की बात सुन रहा है और निष्पक्षता खत्म हो चुकी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मंच से भाजपा और हिमंत बिस्व सरमा पर तीखा हमला किया।उन्होंने कहा, “जो कांग्रेस छोड़कर भाग गया, आज वही असम का मुख्यमंत्री बना हुआ है। हमें अपने सदस्य को उधार देना पड़ा, ताकि भाजपा सरकार बना सके।”खड़गे ने चेतावनी दी, “भ्रष्टाचार करने वालों के लिए जेलें तैयार होनी चाहिए, क्योंकि अगली सरकार कांग्रेस की होगी और अन्याय करने वालों को सजा दी जाएगी।”
खड़गे ने असम में एनआरसी और भूमि अधिग्रहण को लेकर भी भाजपा पर हमला किया।उन्होंने कहा, “अवैध प्रवासियों के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने पर जिनके घर गिराए गए हैं, उन्हें दोबारा बसाया जाएगा और उचित मुआवजा दिया जाएगा।”
गौरव गोगोई ने कहा कि असम में भाजपा सरकार गरीबों की जमीन हड़प रही है और आम लोगों में भय का माहौल है।उन्होंने कहा, “जो लोग इस क्रूर और भ्रष्ट शासन के खिलाफ खड़े नहीं हो सकते, उनके लिए कांग्रेस लड़ेगी। हम न्याय, सम्मान और गरिमा की लड़ाई लड़ेंगे।”गोगोई ने राहुल गांधी और खड़गे की मौजूदगी को लोगों के लिए “डर से मुक्ति का संदेश” बताया।
राहुल गांधी और खड़गे दोनों ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनी तो—
गरीबों को मुआवजा और पुनर्वास मिलेगा।
युवाओं को रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
चाय बागान श्रमिकों को उच्चतम वेतन सुनिश्चित किया जाएगा।
राहुल गांधी का यह दौरा साफ संकेत देता है कि कांग्रेस असम में भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में है।हिमंत बिस्व सरमा को निशाने पर लेकर पार्टी ने भ्रष्टाचार और अन्याय के मुद्दे पर 2026 की चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा इस आरोपों के जवाब में क्या रणनीति अपनाती है।
CBSE 12th Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं की परीक्षा दे…
Puducherry Exit Poll 2026 : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…
Kerala Exit Poll 2026 : केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण…
Tamil Nadu Exit Poll 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के बाद…
Assam Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के संपन्न होने के साथ ही कयासों…
West Bengal Exit Poll 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण का…
This website uses cookies.