ताज़ा खबर

Rahul Gandhi Railways: त्योहारी भीड़ पर राहुल गांधी का रेलवे से सवाल, बोले- ‘सफर अमानवीय, 12 हजार स्पेशल ट्रेनें कहां गईं’

Rahul Gandhi Railways:  बिहार विधानसभा चुनाव और छठ महापर्व से पहले रेलवे के दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फर्क देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने दावा किया था कि त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, लेकिन हालात बताते हैं कि यात्रियों को टिकट मिलना तो दूर, ट्रेन में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है।

इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “त्योहारों का महीना है — दिवाली, भाई दूज, छठ। बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ़ आस्था नहीं, बल्कि घर लौटने की लालसा है। लेकिन अब यह लालसा संघर्ष बन चुकी है।”राहुल गांधी ने लिखा कि बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव हो गया है और सफ़र अमानवीय हो गया है। उन्होंने दावा किया कि कई ट्रेनों में क्षमता से 200% तक यात्री सवार हैं — लोग दरवाज़ों और छतों तक लटके सफर करने को मजबूर हैं।

“फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं” – राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सवाल उठाया, “कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हर साल हालात और बदतर होते जा रहे हैं? क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं?”राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अगर बिहार में रोजगार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो लोगों को हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ़ मजबूर यात्री नहीं, NDA सरकार की धोखेबाज़ नीतियों और नीयत का जीता-जागता सबूत हैं। यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो, यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।”

लालू यादव ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने दावा किया था कि देश की 13,198 ट्रेनों में से 12,000 ट्रेनें छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।”

यात्रियों की परेशानी जारी

त्योहारों के इस सीजन में पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और गया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है। ट्रेन टिकटों के लिए लंबी कतारें लगी हैं, और कई यात्रियों को सामान्य बोगियों में भी जगह नहीं मिल पा रही है।

राहुल गांधी और लालू यादव के बयानों के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले चुका है। जहां विपक्ष “रेलवे की विफलता” को चुनावी मुद्दा बना रहा है, वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं।

Read More :  Women’s World Cup 2025: इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ी छेड़छाड़ का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

Thetarget365

Recent Posts

LPG Crisis Rumors: LPG संकट की अफवाहों पर पीएम मोदी का प्रहार, कालाबाजारी करने वालों को दी सख्त चेतावनी

LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…

6 hours ago

IPL 2026: बेंगलुरु में आईपीएल के पहले मैच पर संकट, चिन्नास्वामी में सुरक्षा जांच के बाद ही होगा वेन्यू पर फैसला!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…

7 hours ago

Balrampur Opium: बलरामपुर अफीम सिंडिकेट का भंडाफोड़, खजूरी में पुलिस की बड़ी छापेमारी, मास्टरमाइंड की तलाश तेज!

Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…

7 hours ago

LPG Crisis India: एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 4.8 करोड़ लीटर केरोसिन को मंजूरी

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…

7 hours ago

Viral Video: न पालकी न कार, सुपरबाइक पर सवार होकर पहुंची दुल्हन; वीडियो ने मचाई इंटरनेट पर खलबली

Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…

8 hours ago

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप पर अब नहीं चलेगा बच्चों का ‘सीक्रेट’ चैटिंग! माता-पिता के पास होगी कमान

WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…

8 hours ago

This website uses cookies.