ताज़ा खबर

Bihar Election: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- अडानी-अंबानी के इशारे पर ‘नाचने’ वाले प्रधानमंत्री

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बेगूसराय में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि “मोदी जी चुनाव जीतने के लिए आपको नाचकर भी दिखाएंगे,” और इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की 56 इंच की छाती पर भी तंज कसा।

“56 इंच की छाती है, फिर भी अमेरिका के आगे झुक जाते हैं”

राहुल गांधी ने कहा, “अंग्रेजों के समय में भारतीयों की इतनी बड़ी छाती नहीं थी, फिर भी हमने उनसे लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। आज कुछ लोगों की 56 इंच की छाती है, लेकिन वे अमेरिका और पूंजीपतियों के आगे झुक जाते हैं।” उनके इस बयान पर सभा में मौजूद भीड़ ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

बिहार में शिक्षा और उद्योग को लेकर वादा

राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो राज्य में शिक्षा और उद्योग को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत गारंटी देता हूं कि जब केंद्र में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी, तो बिहार में नालंदा जैसा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय फिर से स्थापित किया जाएगा, जहां दुनिया भर से छात्र पढ़ने आएंगे।”

“बिहार की सरकार बेकार है”

बेगूसराय की जनसभा में राहुल गांधी ने नीतीश कुमार सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, “बिहार की सरकार बेकार है। यह सरकार नहीं चाहती कि बिहार के लोग आगे बढ़ें। यह लोगों को मजदूरी करने पर मजबूर करती है।” उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने दुबई और मुंबई जैसे शहरों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, लेकिन अपने राज्य में उन्हें अवसर नहीं मिल रहे।

अडानी-अंबानी के नियंत्रण में मोदी सरकार

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “आज देश की नीतियां अडानी-अंबानी के इशारे पर चल रही हैं। आम लोगों को जमीन के लिए संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अडानी को एक रुपये में जमीन दे दी जाती है। मोदी-शाह सरकार अब पूरी तरह पूंजीपतियों के कंट्रोल में है।” उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों की नहीं, बल्कि केवल अमीरों की सरकार बन गई है।

पेपर लीक घोटाले पर तीखा हमला

राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या पेपर लीक पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों को पहले से पेपर मिल जाता है, जबकि मेहनती और गरीब बच्चों का भविष्य अंधेरे में चला जाता है। भ्रष्टाचार ने बिहार के छात्रों के सपनों को कुचल दिया है।”

“मोदी चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं”

अपने भाषण के अंत में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी जी सिर्फ चुनाव के वक्त दिखते हैं, चुनाव खत्म होते ही गायब हो जाते हैं। चुनाव जीतने के लिए वो खुद नाचेंगे, लेकिन चुनाव के बाद अडानी-अंबानी उन्हें नचाते हैं।”

राहुल गांधी की इस जनसभा से बिहार के राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है। जहां कांग्रेस और महागठबंधन के नेता उनके बयानों को जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं बीजेपी ने इसे निम्नस्तरीय राजनीति करार दिया है।

Read More: Bihar Election: RJD ने कनपटी पर कट्टा रखकर… पीएम मोदी ने आरा में महागठबंधन की अंदरूनी कलह बताई

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

3 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

3 hours ago

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

4 hours ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

4 hours ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

4 hours ago

Odisha Bank Skeleton Case : बैंक पहुंचा इंसान नहीं बल्कि कंकाल, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखा पत्र

Odisha Bank Skeleton Case :  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

4 hours ago

This website uses cookies.