छत्तीसगढ़

Janmashtami celebration: रायपुर में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, मंदिरों में विशेष आयोजन

Janmashtami celebration:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में तीन दिन का जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हुआ है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है और भक्त सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक दर्शन कर सकेंगे।

जैतूसाव मठ में भगवान को 11 क्विंटल मालपुए का भोग

पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतूसाव मठ में जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां ठाकुरजी को 11 क्विंटल मालपुए और 51 किलो पंजीरी का भोग अर्पित किया जाएगा। शनिवार रात 8 बजे से भजन संध्या और रात 12 बजे जन्म आरती होगी। रविवार को दोपहर 1 बजे राजभोग आरती के बाद शाम 5 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

समता कॉलोनी श्री राधाकृष्ण मंदिर में दुग्धाभिषेक से शुरुआत

समता कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में सुबह दुग्धाभिषेक के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ। देर रात जन्मोत्सव का आयोजन होगा। यहां कारागार में ठाकुरजी के जन्म की लीला प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद वासुदेव उन्हें टोकरी में लेकर बाहर लाएंगे और श्रीकृष्ण को गोपाल मंदिर में विराजमान कराया जाएगा।

दूधाधारी मठ में तैयार हो रही पंजीरी

दूधाधारी मठ में ठाकुरजी को भोग अर्पित करने के लिए सेवादार और पुजारी मिलकर धनिया की पंजीरी बना रहे हैं। महंत डॉ. रामसुंदर दास के मार्गदर्शन में तैयार की जा रही यह प्रसादी भक्तों को वितरित की जाएगी।

156 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर में विशेष शृंगार

पेठा लाइन नयापारा स्थित 156 साल पुराने श्री बांके बिहारी मंदिर को भव्य सजावट से सजाया गया है। सुबह भगवान का दुग्धाभिषेक हुआ और 11 बजे शृंगार आरती संपन्न हुई। यहां शाम को भजन गायक कैलाश सोनी और गंगा अग्रवाल संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस्कॉन मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इस्कॉन मंदिर में आज विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के लीला द स्पिरिचुअल रॉक बैंड और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की टीम शाम 6.30 बजे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुबह 11 बजे से हरिनाम संकीर्तन भी लगातार चलता रहेगा।

गोपीदास मंदिर में 24 घंटे का संकीर्तन

पुरानी बस्ती स्थित श्री गोपीदास मंदिर में राम नाम जप संकीर्तन की शुरुआत हुई। मंदिर समिति के सदस्य राजेश पांडेय ने बताया कि वृंदावन के भागवताचार्य राजवनयन शरण के सानिध्य में शुरू हुआ यह संकीर्तन 17 अगस्त की सुबह तक लगातार चलेगा।

चिंताहरण हनुमान मंदिर में भव्य झांकी और भजन संध्या

चौबे कॉलोनी स्थित चिंताहरण हनुमान मंदिर को फूलों से सजाया गया है। यहां रात 8 बजे से गायक मनोज शर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। सुबह से ही प्रसाद वितरण और झूला उत्सव की शुरुआत हो चुकी है।

खाटूश्याम मंदिर में महाआरती और 56 भोग

समता कॉलोनी के खाटूश्याम मंदिर में पूरे दिन श्याम बाबा के दर्शन हो रहे हैं। शाम 7.30 बजे से मुंबई की नम्रता करवा, अमन अग्रवाल और गोविंद दमानी भजनों की प्रस्तुति देंगे। मध्यरात्रि को 56 भोग अर्पित कर महाआरती संपन्न होगी।

Read more  : Korba bikers arrested : स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा में बाइकर्स का हुड़दंग, 8 युवक गिरफ्तार

Thetarget365

Recent Posts

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना में बिना परीक्षा सीधे भर्ती! जानें TES 56 के लिए क्या है योग्यता

Indian Army TES 56 : भारतीय सेना ने तकनीकी क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं…

16 minutes ago

Pakistan Panda Bond : कंगाली के बीच पाकिस्तान का नया दांव, चीन के बाजार में पहली बार जारी किया पांडा बॉन्ड

Pakistan Panda Bond : गंभीर आर्थिक मंदी, विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय…

25 minutes ago

Organic Farming Craze : गांवों में ऑर्गेनिक खेती का बढ़ता क्रेज, रसायनों को छोड़ अब सेहत और शुद्धता पर किसानों का जोर

Organic Farming Craze : भारतीय ग्रामीण अंचलों में कृषि की पारंपरिक पद्धतियों में एक क्रांतिकारी…

31 minutes ago

BRICS Meeting : ब्रिक्स बैठक में ईरान का अमेरिका पर तीखा प्रहार, ‘कूड़ेदान में जाएगी पश्चिमी दादागिरी’

BRICS Meeting  : भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) देशों के विदेश…

34 minutes ago

NEET Re-exam Date : NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर होगी परीक्षा, NTA का बड़ा फैसला

NEET Re-exam Date : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश…

43 minutes ago

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

59 minutes ago

This website uses cookies.