अपराध

Raipur murders : रायपुर में 48 घंटे में 4 हत्याएं, फावड़े से वार, चाकू से हमला और पति-पत्नी का डबल मर्डर, शहर दहशत में

Raipur murders :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर बीते 48 घंटों में हत्या की चार वारदातों से कांप उठी है। पहली घटना खमतराई थाना क्षेत्र के गोवर्धन नगर की है, जहां धनेश साहू उर्फ धन्नु (25) की फावड़े से सिर फाड़कर हत्या कर दी गई। वह एक डेयरी की छत पर अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने फावड़े से तीन-चार वार कर दिया जिससे धनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस संदिग्ध पूनम मिश्रा की तलाश कर रही है, जो वारदात के बाद से फरार है।

मंदिर हसौद इलाके में देर रात घटी वारदात, आरोपी गिरफ्तार

दूसरी वारदात मंदिर हसौद इलाके में बुधवार देर रात हुई। एक पेट्रोल पंप पर दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे और बाद में पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मैनेजर योगेश मिरी (26) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू उनके गले पर लगा, जिससे अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक अन्य कर्मचारी अनिल गायकवाड़ घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभनपुर में डबल मर्डर

तीसरी और सबसे सनसनीखेज घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव की है। यहां एक घर के अंदर पति-पत्नी की लाश मिली। मृतकों की पहचान भूखन ध्रुव (62) और उनकी पत्नी रुक्मणी ध्रुव (60) के रूप में हुई है। किसी अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से वार कर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। एक शव पलंग पर तो दूसरा जमीन पर मिला, जिससे घटना की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में है और FSL व क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है।

शहर में बढ़ता अपराध बना चिंता का विषय

इन चार हत्याओं ने राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहरवासी दहशत में हैं और लगातार हो रही गंभीर घटनाएं पुलिस की सतर्कता और निगरानी प्रणाली पर उंगली उठा रही हैं। वहीं, पुलिस सभी मामलों में जांच के दावे कर रही है, लेकिन कई आरोपी अब भी फरार हैं। नागरिकों ने कड़ी कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है। रायपुर में बीते 48 घंटे में हुई लगातार चार हत्याओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। राजधानी में अपराधियों का बेखौफ घूमना न सिर्फ आम जनता के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि यह प्रशासन और पुलिस महकमे के लिए भी चेतावनी है कि अब उन्हें तुरंत और सख्त कार्रवाई करनी होगी।

Read More  : ED raid Chhattisgarh : ED की छापेमारी पर गरमाया छत्तीसगढ़ विधानसभा: भूपेश बघेल के घर रेड, कांग्रेस का सदन में हंगामे का ऐलान

Thetarget365

Recent Posts

Messi vs Yamal 2026: मेसी बनाम यमल का महामुकाबला रद्द, मिडिल ईस्ट युद्ध की भेंट चढ़ा फुटबॉल फाइनल

Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…

3 hours ago

By-Election 2026: बारामती और राहुरी सहित 8 सीटों पर चुनावी रण का आगाज, 23 अप्रैल को वोटिंग; सुनेत्रा पवार होंगी उम्मीदवार

By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…

3 hours ago

Harish Rana euthanasia: “सबको माफ करते हुए जाओ…” इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा का वीडियो वायरल

Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…

3 hours ago

सोशल मीडिया आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार

Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…

4 hours ago

Bijapur Pota Cabin News: बीजापुर पोटा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भवती होने की खबर से मचा बवाल, जांच के आदेश

Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…

4 hours ago

This website uses cookies.