हत्या के बाद रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर (thetarget365)। सरगुजा जिले के सीतापुर थानांतर्गत उडुमकेला गांव में 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला है। पत्थर से सिर कुचलकर पहले हत्या की गई है फिर अनाचार किया गया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार, शुक्रवार को सुबह सीतापुर थानांतर्गत उडुमकेला गांव में 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर सीतापुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर और बाकी टीम के साथ पहुंचे। आरोपी ने महिला के चेहरे और सिर पर पत्थर से कई वार किए हैं, जिससे सिर और चेहरा बुरी तरह कुचल गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति बुधवार को साथी ग्रामीणों के साथ काम करने तेलाईधार ​​​​​​गया था। शाम को भारी बारिश होने के कारण वह घर नहीं लौटा। वहीं, महिला देर शाम पड़ोसी के घर चली गई थी, जहां पहले से कुछ लोग शराब पी रहे थे। वह भी शराब पीने के लिए बैठ गई। शराब पीने के बाद वह रात को वहीं सो गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामले में संदेहियों की खोजबीन शुरू की। शक के दायरे में आए उन सभी से पूछताछ की गई जो पड़ोस में महिला के साथ शराब पी रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही रघु मांझी 40 वर्ष निवासी आमापारा को हिरासत में लिया। रघु मांझी के घर से खून से सने कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपी रघु ने पुलिस को बताया कि उसने भी महिला के साथ शराब पी और बाहर आ गया। बातचीत में पता चल गया था कि उसका पति घर नहीं लौटा है। वह रात को उसके बाहर आने का इंतजार कर रहा था। देर रात तक वह नहीं लौटी तो महिला के पास पहुंचा। उसे उठाकर कहा कि चलो मैं तुम्हें घर पहुंचा देता हूं। महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, लेकिन वह बाथरूम के लिए पीछे बाड़ी की ओर गई, वहां रघु भी पहुंच गया। उसने महिला के साथ रेप की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसने हमला कर दिया। चेहरे और सिर पर वार से महिला जमीन पर गिर गई। पुलिस को आशंका है कि रघु मांझी ने जब रेप किया तो उससे पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। उसने महिला के शव को घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर खेत में एक गड्ढे में फेंक दिया था।

सरगुजा एसपी भी सीतापुर थाने पहुंचे

सरगुजा एसपी योगेश पटेल भी रात 8.30 बजे सीतापुर थाने पहुंचे, जहां संदेही से उन्होंने पूछताछ की। रघु मांझी 3 साल पहले पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। करीब 3 महीने पहले ही वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। तब से अपनी ससुराल आमापारा में रह रहा था। पुलिस ने शाम को शव को पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

thetarget365

Recent Posts

Stock Market Rally : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त, आईटी और ऑटो चमके

Stock Market Rally : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार…

9 minutes ago

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हुई नन्हे गांधी की तस्वीर, पीछे छिपी है भावुक कहानी

Viral Video : आज के आधुनिक दौर में सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अभिन्न…

13 minutes ago

New Mexico Plane Crash : न्यू मैक्सिको में मेडिकल प्लेन क्रैश, हादसे में 4 की मौत और जंगलों में भीषण आग

New Mexico Plane Crash :  संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य से एक हृदयविदारक…

26 minutes ago

Sarguja School Teacher : सरगुजा में गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार, रंगे हाथों पकड़े गए शिक्षक पर गिरी गाज

Sarguja School Teacher : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली…

30 minutes ago

Trump Xi Meeting: जिनपिंग के बयान पर ट्रंप का पलटवार, बताया किसे कहा था ‘पतनशील राष्ट्र’

Trump Xi Meeting : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा अमेरिका को एक 'पतनशील राष्ट्र'…

34 minutes ago

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में भारी इजाफा, विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा

Fuel Price Hike : देश में एक बार फिर महंगाई का जोर देखने को मिल…

45 minutes ago

This website uses cookies.