Gold prices rise: अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी, रुपये की गिरावट और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी दर्ज की गई है। लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गोल्ड महंगा हुआ है, जिससे इसकी कीमतों में ₹5,900 प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया है। इस समय निवेशक सेफ हैवन यानी सुरक्षित निवेश की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, जिससे सोने की मांग में भारी इजाफा हुआ है।

दिल्ली में सोना ₹1.06 लाख के पार
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹400 बढ़कर ₹1,06,070 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। सोमवार को इसका भाव ₹1,05,670 था। वहीं, 99.5% प्योरिटी वाला सोना भी ₹400 महंगा होकर ₹1,05,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर
चांदी की कीमतों में भी तेजी जारी है। मंगलवार को यह ₹100 की बढ़त के साथ ₹1,26,100 प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।
पिछले तीन सत्रों में चांदी के दाम ₹7,100 प्रति किलो बढ़े हैं। साल 2025 की शुरुआत से अब तक, चांदी 40.58% महंगी हो चुकी है, जो दिसंबर 2024 में ₹89,700 प्रति किलो थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर का हाल
न्यूयॉर्क स्पॉट गोल्ड मंगलवार को $3,477.41 प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था, जबकि इंट्राडे में यह $3,508.54 प्रति औंस तक गया। वहीं, गोल्ड फ्यूचर में करीब $31 की तेजी दर्ज की गई और कीमतें $3,546.70 प्रति औंस पर पहुंच गईं।
स्पॉट सिल्वर में 1.08% गिरावट आई और यह $40.29 प्रति औंस पर बंद हुई, जबकि सिल्वर फ्यूचर की कीमतें 1.5% बढ़कर $41.33 प्रति औंस पर पहुंचीं।
तेजी के पीछे क्या हैं कारण?
अमेरिकी टैरिफ युद्ध – ट्रंप प्रशासन द्वारा फार्मा सेक्टर पर संभावित 200% टैरिफ लगाने की घोषणा से निवेशकों में घबराहट
डॉलर मजबूत, रुपया कमजोर – जिससे आयात महंगा और सोना निवेश के लिहाज से अधिक आकर्षक
फेड और ट्रंप प्रशासन के बीच बढ़ती तकरार – आर्थिक अस्थिरता का संकेत
सेफ हैवन डिमांड – जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच गोल्ड सबसे सुरक्षित विकल्प
दिवाली तक और बढ़ सकते हैं दाम
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा आर्थिक परिस्थितियां बनी रहीं, तो दिवाली तक सोने की कीमतें ₹1.08 से ₹1.12 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं।
Read More : Trump tariff impact: ट्रंप के टैरिफ फैसलों से दुनिया में हड़कंप, आज रात हो सकता है बड़ा ऐलान










