छत्तीसगढ़

“सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान शुरू: अंबिकापुर में दवा और कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच

Ambikapur News : सरगुजा जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों और संदिग्ध दवाओं पर सख्ती तेज हो गई है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने अब बाजार पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने “सही दवा, शुद्ध आहार — यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान की शुरुआत की है।

अभियान का उद्देश्य जिले में गुणवत्तायुक्त दवाओं और खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित उपभोग का वातावरण प्रदान करना है। पहले चरण में शहरी क्षेत्रों के कॉस्मेटिक उत्पादों के थोक विक्रेताओं, होलसेलर्स, फार्मेसी संचालकों सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान विभिन्न उत्पादों की बारीकी से पड़ताल की गई, जिसमें कुछ स्थानों पर कॉस्मेटिक उत्पाद बिना बिल के बेचे जाते पाए गए। अधिकारियों ने पैक्ड एवं खुले उत्पादों के विक्रय बिल में दर्ज आवश्यक जानकारी का भी परीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हेयर डाई, नेल पॉलिश, क्रीम, डीसी एवं लिक्विड, गंधक उत्पाद और मिनरल ऑयल जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों की जांच की गई। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चयनित उत्पादों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, जिसमें औषधि एवं अन्य संबंधित उत्पादों की भी जांच की जाएगी। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।

thetarget365

Recent Posts

Sabarimala Case : क्या आस्था पर चलेगी कोर्ट की कैंची? सुप्रीम कोर्ट ने खींची सुधार की लक्ष्मण रेखा

Sabarimala Case :  केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…

11 hours ago

PM Modi Trishul Kashi : काशी में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, 14km तक जनसैलाब और त्रिशूल की गूंज

PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

Summer Drinks : गर्मियों का वरदान है बेल का शरबत, पेट की बीमारियों और लू से मिलेगी तुरंत राहत

Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…

11 hours ago

Blue Moon May 2026 : मई में दिखेगा ‘ब्लू मून’ का जादू, 1 और 31 तारीख को चमकेगा पूरा चाँद

Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…

11 hours ago

Hamas Leader Dead : हमास को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इंटेलिजेंस चीफ शंबारी का खात्मा

Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…

12 hours ago

IIT Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर में एमटेक छात्र ने की खुदकुशी, 10 दिन में दूसरी घटना से हड़कंप

IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…

12 hours ago

This website uses cookies.