छत्तीसगढ़

Road Accident : रायपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, मरने वालों में एक महिला, 2 पुरुष, 6 घायल

Road Accident : रायपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार सुबह जगदलपुर से रायपुर आ रही बस और हाइवा के बीच टक्कर हो गई। बस में सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभनपुर थाना क्षेत्र के केंद्री के पास यह हादसा हुआ।

मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों की पहचान-

अजहर अली, पिता – इकबाल अली (उम्र 30 वर्ष), निवासी सरगीपाल, जिला कोंडागांव
बलराम पटेल, पिता – मनीराम पटेल (उम्र 46 वर्ष), निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर
बरखा ठाकुर, पति – डॉ. बीजेंद्र ध्रुव (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम गुरूडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद
घायलों के नाम

धनीराम सेठिया, पिता – सुखदास सेठिया (उम्र 30 वर्ष), निवासी अनार, थाना लोहारी गुड़ा, जगदलपुर
गणेश्वर प्रसाद बर्मन, पिता – शंकर बर्मन (उम्र 49 वर्ष), निवासी A.C.E.L. पंप हाउस कॉलोनी, कोरबा
तीजन यादव, पिता – सोन सिंह यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी अशालनार, थाना कोंडागांव, जिला कोंडागांव
भूषण निषाद, पिता – मोहन निषाद (उम्र 21 वर्ष), निवासी भवानीपुर, थाना गीतपूरी, बलौदाबाजार
श्रीमती सुमन देवी, पति – स्व. अरुण कुमार शर्मा (उम्र 60 वर्ष), निवासी जमालपुर, जिला मुंगेर (बिहार), हाल निवासी – जगदलपुर
संध्या कुमार, पति – गौतम कुमार (उम्र 30 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना बोधघाट, जिला जगदलपुर
अभनपुर में घायलों का चल रहा इलाज

6 घायलों में तीन लोगों का इलाज अभनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं और तीन का सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है।

ओवरटेकिंग के दौरान हादसे का अनुमान

हादसा तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण हुआ बताया जा रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More : Operation Sindoor: भारतीय हमले में आतंकी शिविर नष्ट, नई सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही

 

Thetarget365

Recent Posts

Odisha Triple Murder: ओडिशा में तिहरा हत्याकांड, सनकी ससुर ने पत्नी, बहू और मासूम पोती को हथौड़े से मार डाला

Odisha Triple Murder: ओडिशा के देवगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर…

11 minutes ago

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा और दिल्ली का सफर,क्या निशांत कुमार संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी?

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक युगांतकारी बदलाव की आहट सुनाई दे रही है।…

31 minutes ago

BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बनेंगे साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट

BCCI Awards 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के भविष्य के चमकते सितारे और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन…

1 hour ago

This website uses cookies.