Ross Taylor comeback: रॉस टेलर की क्रिकेट में वापसी, अब समोआ की ओर से करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई पारी की शुरुआत

Ross Taylor comeback: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने तीन साल के संन्यास के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी की घोषणा की है। हालांकि इस बार वह किवी जर्सी में नहीं बल्कि समोआ की टीम की नीली जर्सी में नजर आएंगे। 41 वर्षीय टेलर ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी खबर का ऐलान करते हुए अपनी नई जर्सी के साथ फोटो भी साझा की है।

ads

अपनी जड़ों से जुड़ने की खुशी

रॉस टेलर ने अपने पोस्ट में लिखा “ये सिर्फ खेल में वापसी नहीं है, बल्कि मेरी विरासत, संस्कृति, गांवों और परिवार का प्रतिनिधित्व करने का मौका है।” उनकी मां समोआ मूल की हैं, और टेलर हमेशा से अपनी विरासत को सम्मान देने की बात करते आए हैं। अब वह समोआ क्रिकेट टीम को T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कराने की कोशिश करेंगे।

ads

अक्टूबर में करेंगे समोआ से डेब्यू

रॉस टेलर अक्टूबर 2025 में ओमान में होने वाले ‘एशिया-पैसिफिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट’ में समोआ की टीम का हिस्सा होंगे। समोआ को ग्रुप-3 में पापुआ न्यू गिनी और मेज़बान ओमान से भिड़ना है। इस टूर्नामेंट में तीन-तीन टीमों के तीन ग्रुप होंगे, जिनमें से हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। अंत में शीर्ष तीन टीमें भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी ICC T20I World Cup 2026 में भाग लेंगी।

टेलर का अब तक का करियर

रॉस टेलर का अंतरराष्ट्रीय करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने:112 टेस्ट मैचों में 7683 रन (19 शतक, 35 अर्धशतक) 236 वनडे मैचों में 8607 रन (21 शतक, 51 अर्धशतक) और 102 T20I मैचों में 1909 रन बनाए हैं। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ था।

क्रिकेट को कुछ लौटाने की भावना

टेलर ने कहा कि वह हमेशा किसी न किसी रूप में समोआ क्रिकेट से जुड़ना चाहते थे।”मैंने सोचा था कि शायद कोचिंग करूं या किट दान करूं, लेकिन अब खुद मैदान में उतरना गर्व की बात है।” उनका अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है और समोआ क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

रॉस टेलर की वापसी केवल एक खिलाड़ी की वापसी नहीं, बल्कि खेल भावना, विरासत और अनुभव का संगम है। अगर वह समोआ को T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कराने में सफल होते हैं, तो यह क्रिकेट इतिहास में एक खास अध्याय जोड़ देगा।

Read More : Ukraine Conflict India Role: यूक्रेन संघर्ष पर भारत की सक्रिय भूमिका, जयशंकर-सिबिहा की बातचीत में शांति का समर्थन

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.