Thetarget365

आरआरवीयूएनएल की पहल: किसानों और ग्रामीणों को वितरित किया मक्का बीज और पॉवर के चश्मे

50 से ज्यादा किसानों को प्रदान किए डेढ़ क्विंटल से ज्यादा मक्का के बीज, जिससे हो सकेगी 21 एकड़ से अधिक जमीन में खेती

नेत्र जांच शिविर में 60 से ज्यादा ग्रामीणों को वितरित किए पॉवर के चश्मे

उदयपुर @thetarget365 सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन ने सोमवार को कृषि विकास कार्यक्रम और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम परसा के ग्राम पंचायत भवन में कुल 57 किसानों को मक्का बीज का निःशुल्क वितरण किया गया।

बीज वितरण में परसा ईस्ट केते बासेन एवं परसा कोल ब्लॉक परियोजना के आसपास के ग्राम तारा, जनार्दनपुर, फत्तेपुर, परसा और बासन गांवों के 57 किसानों को कुल 170 किलोग्राम मक्का बीज वितरित किए गए। क्षेत्र में उन्नत कृषि विकास में स्थायी आजीविका पर आधारित ‘अन्नपूर्णा परियोजना’ की इस पहल से क्षेत्र के 21.25 एकड़ जमीन में खेती की जा सकेगी। इसका उद्देश्य किसानों को मक्का बीज एवं विपणन सहायता प्रदान कर उन्हें उपज का उपभोग के साथ-साथ आय का स्रोत बनाने के लिए प्रेरित करना है। वहीं, इसी कार्यक्रम में नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर कुल 65 ग्रामीणों के बीच पॉवर के चश्मों का वितरण किया गया। इन दोनों पहलों का लक्ष्य ग्रामीण समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाना और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अदाणी इंटरप्राइजेज के चीफ ऑफ क्लस्टर मुकेश कुमार मौजूद थे। इसके अलावा क्लस्टर एचआर हेड राम द्विवेदी, ग्राम तारा की सरपंच संपतिया सिंह, जनार्दनपुर के सरपंच विजय कुमार पोर्ते, परसा के मनोहर नेटी और बासन के श्रीपाल इत्यादि सहित संबंधित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान किसानों और ग्रामीणों को बीज तथा चश्मों का वितरण मुकेश कुमार, राम द्विवेदी एवं उपस्थित सरपंचों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश कुमार ने कहा, “समूह द्वारा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका उन्नयन तथा ढांचागत विकास की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आज के कार्यक्रम में जहां एक ओर किसानों को कृषि विकास से आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तो वहीं आम जनों को उनके स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास भी समूह द्वारा किया जा रहा है। ये चीजें क्षेत्र में चहुंओर विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करती हैं।”

उपस्थित सरपंचों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अदाणी फाउंडेशन सरगुजा क्लस्टर के प्रमुख अशोक कुमार पांडा और उनकी टीम का सहयोग रहा।

इन दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन और आरआरवीयूएनएल ने ग्रामीण विकास, आजीविका सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं में सतत योगदान की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। इसके अलावा फॉउंडेशन खदान के पास के 14 गांवों की बड़ी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका विकास और ढांचागत विकास की विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है।

इसी शृंखला में पास के सभी सरकारी स्कूलों में मरम्मत तथा बाला पेंटिंग, अतिरिक्त कक्षाओं एवं पक्के शौचालयों का निर्माण, गांव में सड़क निर्माण एवं यात्री प्रतीक्षालयों के मरम्मत तथा सौंदर्यीकरण इत्यादि के कार्य शामिल हैं। साथ ही पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए 15 लाख से ज्यादा पौधे 1200 एकड़ से ज्यादा खनन की हुई जमीन में रोपित किए गए हैं।

thetarget365

Recent Posts

CG Paper Leak Law: पेपर लीक माफिया पर छत्तीसगढ़ सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक, अब सीधे होगी 10 साल जेल

CG Paper Leak Law:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन युवाओं के भविष्य…

25 minutes ago

Puducherry Election 2026: एनडीए में रंगास्वामी-बीजेपी का 16-14 का फॉर्मूला तय, कांग्रेस-डीएमके में अब भी जारी रार

Puducherry Election 2026:  केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी…

31 minutes ago

Mitchell Starc IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, मिचेल स्टार्क ने आईपीएल शुरू होने से पहले लिया यह फैसला

Mitchell Starc IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले क्रिकेट…

43 minutes ago

Sri Lanka Neutrality: श्रीलंका का बड़ा फैसला,अमेरिकी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग से किया इनकार, राष्ट्रपति बोले- ‘हम किसी का पक्ष नहीं लेंगे’

Sri Lanka Neutrality: श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अपनी स्वायत्तता का परिचय देते हुए अमेरिका…

47 minutes ago

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर मौत

Ambikapur Road Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर…

51 minutes ago

Earthquake in Sikkim: सिक्किम के गंगटोक में भूकंप के दो जोरदार झटके, क्या भारत के ये 5 जोन बड़े खतरे की ओर हैं?

Earthquake in Sikkim: हिमालयी राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक में शुक्रवार की सुबह दहशत भरी…

54 minutes ago

This website uses cookies.