China On Trump : रूस पर प्रतिबंध को लेकर अमेरिका-नाटो का दबाव, चीन ने दी सफाई,  “युद्ध की साजिश में नहीं शामिल”

China On Trump : रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अमेरिका और नाटो (NATO) देश जहां रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने के पक्ष में हैं, वहीं चीन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी युद्ध की साजिश में शामिल नहीं है और न ही उसमें भाग लेता है। चीन का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और उसके सहयोगी देश रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर दबाव बना रहे हैं।

ads

अमेरिका और नाटो की रणनीति

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो देशों से अपील की कि वे रूस से तेल और गैस खरीदना बंद करें। ट्रंप का आरोप है कि कुछ नाटो देश रूस से कच्चा तेल खरीदकर न केवल पुतिन सरकार की आर्थिक मदद कर रहे हैं, बल्कि गठबंधन की एकता को भी कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नाटो सदस्य एकजुट होकर कार्रवाई नहीं करते, अमेरिका अकेले रूस पर बड़े प्रतिबंध नहीं लगाएगा।

ads

चीन की सफाई: “युद्ध समाधान नहीं”

इसी बीच स्लोवेनिया की यात्रा पर गए चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने स्पष्ट कहा कि “युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, और आर्थिक प्रतिबंध केवल हालात को और बिगाड़ते हैं।” उन्होंने कहा कि चीन का रूख साफ है – वह न तो किसी युद्ध की योजना बनाता है और न ही किसी युद्ध में शामिल होता है। चीन का यह बयान अमेरिका और जी-7 देशों के लिए एक साफ संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

भारत और चीन पर भी दबाव

रूस से सस्ती दरों पर तेल खरीदने के कारण अमेरिका भारत और चीन दोनों पर दबाव बना रहा है। ट्रंप प्रशासन ने जहां भारत पर पहले ही अत्यधिक टैरिफ लगा दिया है, वहीं चीन पर अब तक कोई प्रत्यक्ष प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। हालांकि, अमेरिका चाहता है कि जी-7 (G7) देश मिलकर इन दोनों देशों पर दबाव बढ़ाएं ताकि रूस की ऊर्जा से होने वाली आय को पूरी तरह रोका जा सके।

अमेरिका की सख्त चेतावनी

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जी-7 बैठक में कहा कि जब तक रूस को तेल से होने वाली आय मिलती रहेगी, तब तक पुतिन की युद्ध मशीन को नहीं रोका जा सकता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सभी देशों को मिलकर रूस पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने की जरूरत है।

अमेरिका-चीन संबंधों पर चीन की नरमी

चीन ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिका से टकराव नहीं चाहता। विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत में कहा कि दोनों देशों को अपने रास्ते से भटकना नहीं चाहिए और आपसी सहयोग बनाए रखना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस पर प्रतिबंधों को लेकर कूटनीतिक खींचतान तेज हो गई है। अमेरिका और नाटो जहां सख्ती के पक्ष में हैं, वहीं चीन जैसे बड़े देशों का तटस्थ रुख उनकी रणनीति को चुनौती देता है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि भारत और चीन पर दबाव कितना असर दिखाता है, और क्या रूस पर वैश्विक प्रतिबंधों की मुहिम सफल हो पाएगी।

Read More :Congress In Controversy: वायनाड दौरे पर प्रियंका गांधी, आत्महत्या की घटनाओं ने कांग्रेस को विवादों में घेरा 

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.