Russia Ukraine War : यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने दावा किया है कि उसने डोनेट्स्क क्षेत्र के एक और गांव पर कब्जा कर लिया है। शनिवार (2 अगस्त) को तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलू ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि रूसी सेनाओं ने अलेक्ज़ान्द्रो-कालिनोवे नामक बस्ती को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बयान में बताया कि “दक्षिणी सैन्य समूह की इकाइयों द्वारा चलाए गए अभियान के बाद अलेक्ज़ान्द्रो-कालिनोवे गांव रूस के नियंत्रण में आ गया है।” यह इलाका यूक्रेन के पूर्वी हिस्से डोनेट्स्क में स्थित है, जो युद्ध की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील बना हुआ है।
रूसी अधिकारियों के मुताबिक, गांव पर नियंत्रण पाने के बाद यूक्रेनी सेना ने ड्रोन के जरिए जवाबी हमला किया। इस हमले में यूक्रेन ने दर्जनों ड्रोन भेजे, जिन्हें रूस ने जवाबी कार्रवाई में नष्ट कर दिया। मंत्रालय ने बताया कि कुल 338 ड्रोन को रातभर की कार्रवाई में गिराया गया और हवाई खतरे को टाल दिया गया।
रूस के दावे पर अब तक यूक्रेन सरकार या सेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, अनादोलु एजेंसी ने भी रिपोर्ट में बताया कि युद्धग्रस्त क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि करना संभव नहीं है। जानकारी केवल सरकारी बयानों और सैन्य सूत्रों के हवाले से मिल रही है।
यह पहला मौका नहीं है जब रूस ने डोनेट्स्क में गांव पर कब्जा करने का दावा किया है। कुछ समय पहले रूसी सेना ने मार्न नामक गांव पर नियंत्रण का दावा किया था, जिसे उन्होंने ‘कार्ल मार्क्स’ के नाम से संबोधित किया। यह गांव डोनेट्स्क और दिनिप्रोपेत्रोव्स्क की सीमा के पास स्थित है, और रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जाता है।
26 जून को रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में रूसी सैन्य अधिकारियों ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने यूक्रेन की जबरदस्त प्रतिरोध के बावजूद एक ऐसे गांव पर कब्जा किया है जो लिथियम के भंडार के नजदीक स्थित है। यह घटनाएं संकेत देती हैं कि रूस यूक्रेन के खनिज संसाधनों वाले क्षेत्रों को भी अपने कब्जे में लेना चाहता है।
यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। डोनेट्स्क जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में कब्जे की होड़ तेज हो चुकी है। जहां एक ओर रूस गांव दर गांव नियंत्रण बढ़ाने का दावा कर रहा है, वहीं यूक्रेन ड्रोन हमलों से जवाब दे रहा है। आने वाले दिनों में हालात और जटिल होने की आशंका है।
Read More : Dr. A.K. Rayaru Gopal RIP : गरीबों के लिए जीवन समर्पित करने वाले डॉक्टर ए.के. रायरू गोपाल का निधन
BJP Bengal Victory : "मैं श्यामा प्रसाद का बंगाल बनाऊंगा।" पिछले साल अगस्त में जब…
Ambikapur News : रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध…
Amit Shah Sonar Bangla : पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी के…
BJP HQ Celebration : सोमवार की शाम नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्यालय…
PM Modi on Bengal Victory : पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव परिणामों ने…
Nandigram Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश…
This website uses cookies.