छत्तीसगढ़

एस.जे. हेल्थ केयर हॉस्पिटल में खामियां उजागर, कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम का आकस्मिक निरीक्षण

Ambikapur News : कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबिकापुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की पहल पर गठित राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने हाल ही में शहर के मायापुर के ठनगनपारा स्थित एस.जे. हेल्थ केयर हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण टीम में नायाब तहसीलदार लकेश्वर सिरदार, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. राजेश भजगावली एवं नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट डॉ. पी. के. सिन्हा शामिल थे। टीम ने अस्पताल के दस्तावेज़ों, व्यवस्थाओं और सेवाओं की गहन जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल द्वारा नर्सिंग होम एक्ट में निर्धारित धाराओं, मापदंडों और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कई आवश्यक अभिलेखों एवं मानकों में गंभीर कमियां सामने आईं।

इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एस.जे. हेल्थ केयर हॉस्पिटल के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में निरीक्षण के बिंदुओं पर तीन कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होने या संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

thetarget365

Recent Posts

Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम पुलिस के मानहानि केस में मिली अग्रिम जमानत

Pawan Khera Bail :  भारतीय राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है।…

3 hours ago

LPG Price Hike: 1 मई से गैस सिलेंडर की कीमतों में लगी आग, 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम ₹261 बढ़े

LPG Price Hike:  मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की रसोई पर…

4 hours ago

Health Tips: भीगे हुए मुनक्के हैं सेहत का खजाना, कब्ज और हड्डियों की कमजोरी को कहें अलविदा

Health Tips:  ड्राई फ्रूट्स की दुनिया में मुनक्का एक ऐसा नाम है, जिसे आयुर्वेद में…

4 hours ago

India-Bangladesh Row: असम सीएम के बयान पर बांग्लादेश सख्त, भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर दर्ज कराया विरोध

India-Bangladesh Row:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की हालिया टिप्पणियों ने भारत और बांग्लादेश…

4 hours ago

Silent Killer: बिना किसी लक्षण के फेफड़ों को बर्बाद कर रहा है धूम्रपान, डॉक्टर ने दी चेतावनी

Silent Killer: "मैं सालों से सिगरेट पी रहा हूं और मुझे आज तक कुछ नहीं…

4 hours ago

This website uses cookies.