Aaj Ka Rashifal (Today’s Horoscope) 04 November 2025: आज कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी यानि वैकुंठ चतुर्दशी के दिन चंद्रमा मीन राशि में है, जिसके कारण आज मिथुन, कर्क जैसी राशियों के लिए दिन पूरी तरह से अनुकूल रहेगा. उन्हें करियर-कारोबार में मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा, लेकिन यदि बात करें सिंह, कन्या जैसी राशियों को तो आज उन्हें सेहत और संबंध दोनों को लेकर बहुत ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा उन्हें आज उन्हें मानसिक एवं शारीरिक दोनों ही कष्ट मिल सकता है. आज किन बातों का ख्याल रखकर आप अपने दिन को शुभ और लाभप्रद बना सकते हैं, जानने के लिए आइए पढ़ते हैं 04 नवंबर 2025, मंगलवार का पूरा राशिफल.
चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2025 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आप वाणी पर संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. किसी उलझन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2025 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन लाभ का बना हुआ है. व्यापार में आपको लाभ होगा. संतान के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. दोपहर के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें. किसी बात को लेकर ज्यादा इमोशनल ना हो. कन्फ्यूजन दूर होगा. कानूनी विषयों में आपको बहुत सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. आज कोई नए दोस्त बनने से आपको खुशी मिलेगी. ये रिश्ते आगे आपकी मदद करेंगे.
चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2025 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का आपका दिन लाभकारी है. पारिवारिक और प्रोफेशनल दोनों ही क्षेत्रों में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-परिवार में आनंद का वातावरण आपको खुश रखेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ होगा. बहुत दिनों से अटके हुए सरकारी काम में सफलता मिलेगी. दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है. हालांकि आज स्पोर्ट्स जैसी गतिविधि में आपकी रुचि ज्यादा होगी.
Sabarimala Case : केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के…
PM Modi Trishul Kashi : धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Summer Drinks : भीषण गर्मी और तपती धूप के मौसम में शरीर को अंदरुनी ठंडक…
Blue Moon May 2026 : धार्मिक और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल 2026 का मई…
Hamas Leader Dead : इजरायल और हमास के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध में इजरायली…
IIT Kharagpur : देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), खड़गपुर से एक…
This website uses cookies.