Samsung Galaxy S25 FE vs Apple iPhone 17: कौन-सा स्मार्टफोन आपके लिए है बेहतर विकल्प?

Samsung Galaxy S25 FE vs Apple iPhone 17:  सितंबर 2025 में टेक लवर्स के लिए एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। एक तरफ Samsung 4 सितंबर को अपना नया फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 FE 5G लॉन्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर Apple 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज से पर्दा उठाएगा। iPhone 17 सीरीज का बेस वेरिएंट भारतीय बाजार में Apple के बड़े फैनबेस को ध्यान में रखकर लाया जा रहा है। ऐसे में दोनों ब्रांड्स के बीच सीधा मुकाबला होना तय है। आइए जानते हैं दोनों फोन किस मामले में एक-दूसरे पर भारी पड़ते हैं।

ads

डिजाइन और डिस्प्ले में किसका पलड़ा भारी?

iPhone 17 के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा, लेकिन इसे नए कलर ऑप्शन और ग्लास-एल्युमिनियम बिल्ड के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो कि डेली यूज़र्स के लिए काफी कॉम्पैक्ट और प्रीमियम फील देगा।

ads

वहीं, Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का बड़ा और AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो मल्टीमीडिया और गेमिंग के शौकीनों के लिए बेहतर साबित होगा। Samsung की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी हमेशा से ही इंडस्ट्री में लीडिंग रही है, ऐसे में विजुअल एक्सपीरियंस के लिहाज से यह फोन थोड़ा आगे नजर आता है।

कैमरा सेगमेंट: Apple vs Samsung

कैमरा लवर्स के लिए दोनों ही फोन बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रहे हैं।

iPhone 17 में 48MP + 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें पहली बार 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में बड़ा बदलाव ला सकता है।

दूसरी ओर, Galaxy S25 FE में 50MP + 12MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जो वाइड, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो ऑप्शन के साथ ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देगा। फ्रंट में 12MP कैमरा दिया जा सकता है।

अगर आप प्रोफेशनल फोटोग्राफी टूल्स की तलाश में हैं, तो Galaxy S25 FE आपको ज्यादा ऑप्शन दे सकता है। लेकिन Apple की इमेज प्रोसेसिंग क्वालिटी भी कमाल की मानी जाती है।

परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप में कौन आगे?

iPhone 17 में Apple की नई A19 Bionic चिप मिल सकती है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा जाएगा। यह चिप परफॉर्मेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दोनों में बेहद पावरफुल हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है, जो Galaxy S24 में भी देखने को मिला था। यह AI-फीचर्स और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम है।

बैटरी की बात करें तो Samsung 4900mAh बैटरी के साथ काफी आगे नजर आ रहा है, जबकि iPhone 17 में 3600mAh बैटरी दिए जाने की चर्चा है। Samsung में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी बेहतर हो सकता है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

iPhone 17 की संभावित शुरुआती कीमत ₹84,490 हो सकती है। वहीं, Galaxy S25 FE की कीमत लगभग ₹60,000 के आसपास रहने की उम्मीद है।अगर बजट आपकी प्राथमिकता है, तो Samsung का विकल्प ज्यादा वैल्यू फॉर मनी लग सकता है।

आपके लिए कौन सा बेहतर?

अगर आप Apple की इकोसिस्टम, सॉफ्टवेयर स्टेबिलिटी और कैमरा प्रोसेसिंग के फैन हैं, तो iPhone 17 आपके लिए बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आपको बड़ी स्क्रीन, बैटरी बैकअप, ज्यादा कैमरा ऑप्शन और कम कीमत चाहिए, तो Samsung Galaxy S25 FE एक स्मार्ट चॉइस साबित हो सकता है।

Read More  : AFG vs PAK: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हराया, ट्राई सीरीज में लगातार दूसरी जीत

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.