Sarguja political clash : सरगुजा जिले में किसानों की खाद और बीज की समस्या को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। मंगलवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने मैनपाट जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर कमलेश्वरपुर थाने ले जाया।
सैकड़ों कार्यकर्ता भी थे साथ, भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को सौंपने वाले थे ज्ञापन
अमरजीत भगत के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी भाजपा के मैनपाट स्थित प्रशिक्षण शिविर स्थल की ओर बढ़ रहे थे, जहां मुख्यमंत्री मौजूद थे। कांग्रेस का उद्देश्य था कि वे मुख्यमंत्री को खाद-बीज की कमी को लेकर ज्ञापन सौंपें।
थाने में नारेबाजी, कांग्रेस ने प्रशासन पर लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कमलेश्वरपुर थाना परिसर में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जनता की आवाज दबाने का प्रयास किया है।
अमरजीत भगत बोले – किसानों की आवाज दबा रही है भाजपा सरकार
पूर्व मंत्री भगत ने थाने में मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से शांति से मिलना चाह रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार को किसानों की पीड़ा सुनाई नहीं देती। हमारा रोकना सीधे जनभावनाओं का अपमान है।”