US Plane Crash: अमेरिका में फिर बड़ा विमान हादसा, कोलोराडो एयरपोर्ट पर दो छोटे विमान टकराए, 9 की मौत की आशंका

US Plane Crash: अमेरिका में एक बार फिर हवा में दो विमानों की भीषण टक्कर हुई है। यह हादसा कोलोराडो के फोर्ट मॉर्गन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुआ जब दो छोटे विमान रनवे के पास क्रॉस कर रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों विमानों में आग लग गई और वे जमीन पर गिरकर ध्वस्त हो गए।

ads

हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 10:40 बजे हुआ। मॉर्गन काउंटी शेरिफ ऑफिस ने दुर्घटना की पुष्टि की है। हादसे में 9 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक किसी अधिकारी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ads

कैसे हुआ हादसा?

मॉर्गन काउंटी शेरिफ ऑफिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि दोनों विमान छोटे प्राइवेट एयरक्राफ्ट थे और रूट क्रॉस करते समय हवा में एक-दूसरे से टकरा गए। एक विमान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसा ATC टॉवर कैमरे में कैद

फोर्ट मॉर्गन एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टॉवर पर लगे कैमरे में हादसे का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। क्लिप में दूर से काले धुएं का विशाल गुबार उठता दिख रहा है। यह वीडियो पुलिस और मीडिया को सौंप दिया गया है, जिसे जांच एजेंसियां तकनीकी सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं।

FAA और NTSC ने शुरू की जांच

संघीय विमानन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSC) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे की वजह कम्युनिकेशन गैप या ह्यूमन एरर हो सकती है, लेकिन जांच पूरी होने तक कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाज़ी होगी।यह हादसा अमेरिका में सिर्फ 8 महीनों के भीतर तीसरा बड़ा एविएशन एक्सीडेंट है जिसमें दो विमान आपस में टकराए हैं।

जनवरी 2025:

29 जनवरी को वर्जीनिया के आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 5342 और US आर्मी का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए थे। हादसा रात 8:47 बजे हुआ और इसमें 67 लोगों की मौत हुई थी।

अगस्त 2025:

12 अगस्त को मोंटाना के कालीस्पेल सिटी एयरपोर्ट पर सिंगल इंजन वाला सोकाटा TBM 700 विमान लैंडिंग करते समय रनवे पर खड़े एक अन्य विमान से टकरा गया था। इस हादसे में भी भीषण आग लगी थी।

एविएशन सेफ्टी पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रहे इन हादसों ने अमेरिका की एविएशन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या एयर ट्रैफिक कंट्रोल में गड़बड़ी हो रही है? क्या छोटे हवाई अड्डों पर पर्याप्त टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल ट्रेनिंग मौजूद है? क्या विमानों की मरम्मत और संचार प्रणाली पर्याप्त रूप से जांची जा रही है?इन सवालों के जवाब FAA और NTSC की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएंगे।कोलोराडो में हुआ यह ताजा हादसा सिर्फ एक स्थानीय दुर्घटना नहीं है, बल्कि यह एविएशन सुरक्षा के बड़े संकट की ओर इशारा करता है। जब तक इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े नियम और तकनीकी सुधार नहीं किए जाते, तब तक आम नागरिकों की हवाई यात्रा सुरक्षित नहीं कही जा सकती।

Read More : Political Controversy: “राजनीति जहां जाती है, वहां आग लगाए बिना नहीं रहती” नागपुर सम्मेलन में बोले केंद्रीय मंत्री

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.