मनेंद्रगढ़ में पत्रकार का शव मिलने से सनसनी, घर के पास ग्राउंड में मिला शव, हत्या की आशंका

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी)। मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड में मौहारीपारा ग्राउंड के पास आज गुरुवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अंबिकापुर से फारेंसिक टीम को मनेंद्रगढ़ बुलाया गया है। मृतक अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि घर में ही युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड में स्थित डिपो के पीछे मौहारीपारा में युवक को मृत अवस्था में देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मनेंद्रगढ़ टीआई अमित कृष्ण कश्यप के साथ पुलिस टीम ने मृतक की शिनाख्त की। युवक की शिनाख्त रईस अहमद 40 वर्ष के रूप में हुई है। शव औंधे मुंह पड़ा मिला। युवक पेशे से पत्रकार था। पुलिस जांच में पता चला कि रईस अहमद पिछले करीब एक माह से चनवारीडांड में किराए के मकान में अपनी पत्नी एवं तीन साल की बेटी के साथ रह रहा था। उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर मिला है। मकान के पास खून से लथपथ एक गमछा भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि रईस अहमद की हत्या घर में या घर के पास की गई है और शव को मैदान में फेंका गया है। मामले में पुलिस मृतक रईस अहमद की पत्नी से भी पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने घटनास्थल पर लोगों को जाने से रोक दिया है। घटना की सूचना पर अंबिकापुर से फारेंसिक टीम मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला है कि रईस अहमद के मोबाइल फोन पर सुबह करीब पांच बजे दो-तीन कॉल आये थे। सुबह एक युवक भी उसके घर बाइक से आया था, जो डेढ़ घंटे बाद सुबह 6.30 बजे के आसपास घर से गया है। बताया गया है कि रईस अहमद रात को एक बजे तक अन्य पत्रकारों के साथ था। देर रात वह घर गया था एवं सुबह हत्या की सूचना मिली।

thetarget365

Recent Posts

Bihar Rajya Sabha Row: कांग्रेस के 3 विधायकों पर अनुशासन की गाज, क्रॉस वोटिंग और अनुपस्थिति पर 2 दिन में मांगा जवाब

Bihar Rajya Sabha Row:  बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…

3 minutes ago

Biju Patnaik Row: निशिकांत दुबे ने मांगी ‘बिना शर्त’ माफी, बीजू बाबू को बताया भारत का महान राजनेता

Biju Patnaik Row: ओडिशा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ की…

7 minutes ago

Surguja Crime: मेडिकल स्टोर बना नशे का अड्डा, 7 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ संचालक गिरफ्तार

Surguja Crime : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अपराध की एक चौंकाने वाली खबर सामने…

10 minutes ago

Assam Politics 2026: चाय बागानों में पीएम मोदी की ‘इमोशनल’ एंट्री, क्या बीजेपी के लिए फिक्स होगा जीत का फॉर्मूला?

Assam Politics 2026:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में असम के चुनावी दौरे पर हैं और…

15 minutes ago

Surajpur Crime: कलयुगी मां ने मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला, सूरजपुर के जयनगर में खौफनाक वारदात

Surajpur Crime:  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय…

51 minutes ago

Arvind Kejriwal HC Notice: समन मामले में बरी होने के खिलाफ ED पहुंची हाई कोर्ट, केजरीवाल को नोटिस जारी

Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

1 hour ago

This website uses cookies.