MCB News : शहर के स्टेशन रोड पर शुक्रवार देर रात हुई युवक की हत्या के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला, जिसमें आरोपी “पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है” जैसे नारे लगाते नजर आए। यह नजारा देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में नागरिक घरों से निकलकर सड़कों पर उमड़ पड़े। पुलिस की इस कार्रवाई की सभी ने जमकर प्रशंसा की है।
वारदात शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। वार्ड क्रमांक-02 निवासी 20 वर्षीय करण राठौर पर पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल करण को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल फैल गया था।
सूचना मिलते ही एसपी और कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुरागों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। अब से थोड़ी ही देर में एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का आधिकारिक खुलासा करेंगे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और आरोपियों के जुलूस से शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।
Trump Last Warning : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब अपने सबसे…
Kawardha News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…
ECI Update: भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…
Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…
Iran Military Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्तों के नाजुक संघर्ष…
Cracker Factory Accident : तमिलनाडु का विरुदुनगर जिला एक बार फिर बारूद के ढेर पर…
This website uses cookies.