Share Market Update: गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की धारणा कमजोर रही और बीएसई सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर खुले।
ट्रेडिंग की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 299.17 अंकों की गिरावट के साथ 80,684.14 पर खुला। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 76.75 अंक गिरकर 24,759.55 पर आ गया।
करीब सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 97.51 अंक या 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,881 पर और निफ्टी 50 64.40 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,771.90 पर ट्रेड कर रहा था।
हरे निशान पर: टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, ऐक्सिस बैंक और बीईएल
लाल निशान पर: बजाज फाइनेंस, M&M और मारुति सुजुकी
बुधवार (1 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था।
सेंसेक्स: 715.69 अंक चढ़कर 80,983.31 पर बंद
निफ्टी: 225.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,836.30 पर बंद
यह तेजी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति के फैसले के बाद देखने को मिली थी। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.5% पर यथावत रखा, जिससे बैंकिंग शेयरों में तेजी आई और बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजार: गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में टेक सेक्टर में बढ़त दर्ज की गई और नए रिकॉर्ड स्तर बनाए गए।
जापान: निक्केई इंडेक्स 225 अंक या 0.42% बढ़ा। हालांकि, सितंबर का बेरोजगारी दर 2.6% रहा, जो अनुमानित 2.4% से अधिक है।
ऑस्ट्रेलिया: S&P/ASX 200 इंडेक्स में 0.17% की गिरावट रही।
चीन और दक्षिण कोरिया: छुट्टी के कारण कारोबार बंद रहा।
लोकल फैक्टर्स और वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच शुक्रवार का कारोबारी सत्र सुस्त रहा। हालांकि, बैंकिंग और मेटल सेक्टर जैसे चुनिंदा शेयरों ने शुरुआती गिरावट के बावजूद मजबूती दिखाई। आने वाले सत्रों में निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और घरेलू आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी।
LPG Crisis Rumors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एलपीजी (LPG) की आपूर्ति को लेकर…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का बिगुल बज चुका है। भारतीय…
Balrampur Opium: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का जाल उम्मीद से…
LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'…
Viral Video: आजकल की शादियां केवल पारंपरिक रस्मों-रिवाजों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि…
WhatsApp Parental Control: दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) ने बच्चों की ऑनलाइन…
This website uses cookies.