ताज़ा खबर

Shibu Soren death : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shibu Soren death : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी राजनीति के सबसे मजबूत स्तंभ माने जाने वाले शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें किडनी से जुड़ी समस्याएं थीं और सर गंगाराम अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा था।

CM हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

शिबू सोरेन का निधन सोमवार सुबह 8:48 बजे हुआ। झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा— “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।”इस संदेश के साथ झारखंड की राजनीति में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

24 जून से अस्पताल में भर्ती थे, तबीयत में नहीं आ रहा था सुधार

शिबू सोरेन को 24 जून को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस समय मीडिया को बताया था कि “उन्हें हाल ही में यहां भर्ती कराया गया है, उनकी तबीयत में गिरावट आई है, और जांच की जा रही है।” डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।

राजनीतिक सफर और योगदान

शिबू सोरेन को आदिवासी समाज का ‘दिशोम गुरुजी’ कहा जाता था। उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र सरकार में भी वह कोयला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन रहे। उनका जीवन झारखंड के हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा।

झारखंड और देश भर में शोक की लहर

गुरुजी के निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और आदिवासी संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। देश भर से नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी जा रही है। केंद्र सरकार से लेकर राज्य स्तर तक शोक संदेशों का सिलसिला जारी है।

शिबू सोरेन का जाना झारखंड ही नहीं, भारत की जनजातीय राजनीति के एक युग का अंत है। उनका जीवन संघर्ष, आंदोलन और नेतृत्व का प्रतीक था। उनकी स्मृति और विचार हमेशा झारखंड की आत्मा में जीवित रहेंगे।

Read More : Bhupesh Baghel : पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गिरफ्तारी से बचने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, अग्रिम जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

4 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

5 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

5 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

5 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

5 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

5 hours ago

This website uses cookies.