Shubman Gill Double Century : शुभमन गिल ने टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया। भारतीय कप्तान का इंग्लैंड की धरती पर सुनहरा फॉर्म जारी है। सीरीज के पहले टेस्ट में उनके बल्ले से शतक निकला। इस बार भारतीय क्रिकेट के राजकुमार ने एजबेस्टन में दोहरा शतक लगाया। गिल का दोहरा शतक 311 गेंदों पर निकला। पूरी भारतीय टीम ने खड़े होकर उन्हें बधाई दी।
शुभमन ने आज वहीं से शुरुआत की, जहां कल खत्म किया था। पहले दिन के अंत में भारतीय कप्तान अपने धैर्य की परीक्षा लेते हुए 114 रन पर नाबाद थे। दूसरे दिन की शुरुआत में उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ 400 का आंकड़ा पार किया। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा। कोहली ने इस एजबेस्टन में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा 149 रनों की पारी खेली। गिल ने आज कोहली के शानदार रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 150 के बाद आसानी से दोहरा शतक भी पूरा किया। गिल ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने इससे पहले वनडे में 208 रनों की पारी खेली थी।
इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले गिल की टेस्ट में सबसे बड़ी पारी 128 रन की थी। हालांकि, हेडिंग्ले टेस्ट में उन्होंने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में उन्होंने 147 रन बनाए थे। फिर दूसरे टेस्ट में उन्होंने दोहरा शतक लगाया। समय के साथ भारतीय कप्तान अपनी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करते नजर आए। उनके दबदबे के चलते टीम इंडिया ने 500 रन का आंकड़ा भी पार किया।
Read More : Rajasthan : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से हड़कंप, सुसाइड नोट से खुलासा
Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ऐतिहासिक चौक इलाका एक दिल दहला देने…
Jaipur Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास दूदू इलाके में एक ऐसी रोंगटे खड़े…
Iran-Israel War: मध्य पूर्व में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का…
BCCI Naman Awards 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक बार फिर क्रिकेट के सितारों…
Bilaspur LPG Crisis: न्यायधानी बिलासपुर में एलपीजी गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच अब…
Ambikapur News : अंबिकापुर शहर के रामानुजगंज मार्ग स्थित संजय पार्क के सामने मयूरी ई-रिक्शा…
This website uses cookies.