Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट का सिलसिला मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को भी थमता नजर नहीं आया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बाजार में बिकवाली के दबाव का असर कई बड़ी कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला।
सेंसेक्स 162 अंक से ज्यादा गिरकर खुला
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 162.53 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,970.28 के स्तर पर खुला। इससे बाजार में निवेशकों के बीच सतर्कता का संकेत मिला। सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद मंगलवार की कमजोर शुरुआत ने बाजार पर दबाव बढ़ने की तस्वीर पेश की।
निफ्टी 50 ने भी नुकसान के साथ शुरू किया कारोबार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स मंगलवार को 36.05 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,743.10 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी की ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में कमजोरी दिखाई दी। इससे संकेत मिला कि व्यापक बाजार धारणा फिलहाल दबाव में बनी हुई है।
निफ्टी की 50 में से 39 कंपनियां लाल निशान में
मंगलवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से केवल 11 शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। वहीं, 39 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स में भी यही रुख देखने को मिला। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर तेजी में खुले, जबकि 26 शेयरों में गिरावट रही।
BEL सबसे ज्यादा बढ़त के साथ खुला
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में मंगलवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का शेयर सबसे ज्यादा 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला। इसके अलावा एटरनल के शेयर में 0.81 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 0.25 प्रतिशत और टाटा स्टील में 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। हालांकि, बाजार में तेजी वाले शेयरों की संख्या सीमित रही।
Axis Bank समेत इन बड़े शेयरों में गिरावट
दूसरी ओर, सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.66 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 0.63 प्रतिशत और एनटीपीसी में 0.62 प्रतिशत की कमजोरी रही। भारती एयरटेल 0.59 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.55 प्रतिशत नीचे खुले।
HDFC Bank से SBI तक कई दिग्गज शेयर दबाव में
शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक 0.51 प्रतिशत, सन फार्मा 0.50 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.33 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.31 प्रतिशत और इंडिगो 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। आईटीसी और एसबीआई में क्रमशः 0.30 और 0.29 प्रतिशत की कमजोरी रही। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और एलएंडटी भी नुकसान में खुले।
Titan, TCS और Infosys समेत कई शेयर लाल निशान में
इसके अलावा ट्रेंट 0.25 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स और टीसीएस 0.20 प्रतिशत, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19 प्रतिशत नीचे खुले। कोटक महिंद्रा बैंक 0.09 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.08 प्रतिशत और इन्फोसिस 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। शुरुआती आंकड़ों से स्पष्ट है कि मंगलवार को बाजार में बिकवाली का दबाव व्यापक रहा।
Read More : Swachh Vayu Survekshan 2026 : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में रायपुर की बड़ी छलांग, देश में छठे स्थान पर पहुंचा