Delhi CM residence renovation : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास को ‘माया महल’ में तब्दील करने की योजना फिलहाल रुक गई है। इस परियोजना के तहत 60 लाख रुपये की लागत से 24 एसी, कई टीवी, पंखे और अन्य सुविधाएँ जोड़ी जानी थीं। लेकिन 4 जुलाई को प्रस्तावित टेंडर को लोक निर्माण विभाग ने बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दिया।
रेखा गुप्ता को फरवरी में मुख्यमंत्री बनने के बाद राज निवास मार्ग स्थित बंगला नंबर 1 आवंटित किया गया था। वे फिलहाल शालीमार बाग स्थित निजी निवास में रह रही हैं। बंगले में प्रवेश से पहले नवीनीकरण का काम चल रहा था, लेकिन अब प्रक्रिया अधर में लटक गई है।
जैसे ही मुख्यमंत्री आवास नवीनीकरण की खबर सार्वजनिक हुई, विपक्ष ने तीखा हमला बोला। आम आदमी पार्टी ने कहा कि “जब जनता महंगाई, बेरोजगारी और पानी-बिजली संकट से जूझ रही है, तब मुख्यमंत्री खुद के लिए महल सजा रही हैं।”कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनाथ ने इसे “रंग महल” करार देते हुए कहा कि यह जनता के साथ धोखा है।
पिछली बार जब ‘माया महल’ को लेकर विवाद उठा था, तब भाजपा नेताओं ने रेखा गुप्ता का बचाव किया था। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि यह विलासिता नहीं, जरूरत है। लेकिन अब खुद भाजपा सरकार के लोक निर्माण विभाग ने ही टेंडर रद्द कर दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भ्रम की स्थिति बन गई है।
टेंडर रद्द करने की आधिकारिक वजह ‘प्रशासनिक समस्या’ बताई गई है, लेकिन आगामी टेंडर की कोई समय-सीमा घोषित नहीं की गई है। इससे यह स्पष्ट है कि जनता और विपक्ष के दबाव के चलते मुख्यमंत्री आवास की सजावट की योजना पर फिलहाल विराम लग गया है।
एक ओर राजनीतिक विरोध और दूसरी ओर सरकारी चुप्पी—दोनों ने मिलकर इस योजना को फिलहाल रोक दिया है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि क्या सरकार दोबारा यह टेंडर जारी करती है या माया महल का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
Read More : RG Kar Case : दोषी संजय रॉय ने फिर दोहराई निर्दोष होने की बात, हाईकोर्ट में बरी करने की अपील
Iran attack NATO base: मध्य पूर्व में जारी जंग अब अपने सबसे खतरनाक और आत्मघाती…
Dollar vs Rupee: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी गहराते तनाव और युद्ध की आशंकाओं…
Mojtaba Khamenei Coma: मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी…
Kinnar Akhada: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में उस समय भक्ति और उत्साह का अनूठा…
Gold Silver Price Drop: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में गहराते तनाव और वैश्विक बाजारों में…
Opium Seed Smuggling: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता विनायक…
This website uses cookies.