ग्वालियर @thetarget365 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक अजीबोगरीब घटना ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक रहस्यमयी महिला रात के अंधेरे में घरों के बाहर लगी घंटियां बजाती नजर आ रही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
दरअसल, यह वायरल वीडियो ग्वालियर के राजा की मंडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही इस महिला का चेहरा साफ नहीं हो पा रहा है। वीडियो 19 मार्च की रात का है, जिसमें महिला बंद दरवाजों वाले घरों के बाहर पहुंचकर घंटियां बजाती हुई दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने घर के अंदर से आवाजें दीं, तो महिला की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वह बस घंटी बजाकर आगे बढ़ती रही। वीडियो में एक असामान्य घटना भी सामने आई है।
जब महिला घंटियां बजाते हुए आगे बढ़ रही थी, तो उसके पास मौजूद कुछ जानवर उसे देखकर डर से भागते नजर आए। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। कुछ लोगों का दावा है कि जिन्होंने इस महिला को देखा, उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, हमारा चैनल किसी भी अंधविश्वास या अफवाहों की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में फैले डर को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस रहस्यमयी महिला की पहचान और उसके इरादों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है। फिलहाल, यह घटना ग्वालियर में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इस रहस्य के खुलासे का इंतजार कर रहे हैं।
Rahul Gandhi Citizenship : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी के लिए कानूनी…
CM Yogi Cooch Behar Rally : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को…
Swarang Kids Academy : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर अनुशासन और निष्ठा को लेकर चर्चाएं…
Women Reservation Controversy : भारतीय राजनीति के गलियारों में इन दिनों 'महिला आरक्षण संशोधन बिल'…
Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार (18…
This website uses cookies.