ताज़ा खबर

Student Protest : पुराने शिक्षकों की बहाली को लेकर छात्राओं ने की नारेबाजी, प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया

Student Protest : दंतेवाड़ा जिले के छू लो आसमान आवासीय स्कूल की लगभग 350 छात्राएं गुरुवार को तेज बारिश के बीच अचानक नेशनल हाईवे पर उतर आईं। छात्राएं अपने पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग कर रही थीं, जिन्हें हाल ही में युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) के तहत अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। छात्राओं का आरोप है कि इन शिक्षकों की वजह से उनकी पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर थी और अब उनका भविष्य अनिश्चितता में पड़ गया है।

पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन

सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्राएं “हमारा भविष्य संकट में है, समाधान करो” जैसे नारों के साथ सड़क पर प्रदर्शन करती रहीं। उनके साथ कुछ वर्तमान शिक्षक भी उपस्थित थे। छात्राओं ने स्थानीय प्रशासन से शिक्षकों की बहाली की मांग की और स्पष्ट कहा कि वे पढ़ाई से समझौता नहीं करेंगी।

छात्राओं को मनाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना प्रबंधक मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जिला कलेक्टर तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ही छात्राएं शांत हुईं और सड़क से हटने को राजी हुईं।

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

शिक्षा विभाग के जिला मिशन समन्वयक (DMC) हरीश गौतम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं का सड़क पर उतरना गंभीर मामला है और इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में पाया गया कि किसी शिक्षक ने बच्चों को उकसाया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि छात्राओं की मांग वाजिब पाई गई, तो उस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

युक्तियुक्तकरण का विरोध कर रहे हैं शिक्षक

गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण नीति के तहत कई शिक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इस नीति का उद्देश्य शिक्षकों की संख्या का संतुलन बनाना था, लेकिन इससे बड़ी संख्या में शिक्षक असंतुष्ट हैं और विरोध कर रहे हैं। अब छात्राएं भी शिक्षकों के समर्थन में उतर आई हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में अचानक किए गए बदलाव छात्रों पर कैसे असर डालते हैं। दंतेवाड़ा जैसी संवेदनशील और पिछड़े इलाकों में जहां शिक्षा का स्तर पहले ही चुनौतीपूर्ण है, वहां इस तरह की व्यवस्थागत बदलावों से बच्चों की पढ़ाई पर गहरा असर पड़ सकता है। फिलहाल, छात्राओं के प्रदर्शन से प्रशासन और शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है, और सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या छात्राओं की मांगें पूरी होंगी या नहीं।

Read More  : Akhilesh Yadav allegation : अखिलेश यादव का भाजपा पर फर्जीवाड़े का आरोप, आधार कार्ड पर सवाल

Thetarget365

Recent Posts

Bihar Politics: मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी! विजय सिन्हा के इन बड़े आदेशों को किया रद्द!

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी…

2 hours ago

Iran-US Peace Talks : क्या इस्लामाबाद पहुँचेंगे डोनाल्ड ट्रंप? ईरान के साथ शांति वार्ता पर दुनिया की सांसें थमीं!

Iran-US Peace Talks :  मध्य पूर्व में युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान की राजधानी…

2 hours ago

Gold Silver Crash: 4800 डॉलर के नीचे लुढ़का सोना! ईरान-अमेरिका युद्ध की आहट के बीच आखिर क्यों गिर रहे हैं भाव?

Gold Silver Crash: भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने और चांदी…

2 hours ago

I-PAC Exit News : चुनाव से पहले I-PAC का ‘खेल’ खत्म? ममता और स्टालिन की बढ़ी टेंशन, जानें क्या है ‘प्लान-B’!

I-PAC Exit News :  भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे से चुनावी बिसात बिछाने वाली…

2 hours ago

Stock Market Update: मंगलवार को बाजार में मंगल ही मंगल! सेंसेक्स 78,900 के पार, निवेशकों की लौटी मुस्कान!

Stock Market Update:  वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार…

5 hours ago

Bharatmala Project CG : भारतमाला प्रोजेक्ट पर संकट: पेड़ तो कटे, पर लगाने के लिए नहीं मिली जमीन

Bharatmala Project CG :  छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार और पर्यावरण के संरक्षण के बीच…

5 hours ago

This website uses cookies.