Subroto Cup : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जगदलपुर के अंतर्गत आयोजित सुब्रतो कप फुटबॉल स्पर्धा में सरगुजा संभाग की अंडर-15 बालक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सरगुजा की टीम ने शुरुआती मैचों में अपने जबरदस्त खेल का परिचय देते हुए रायपुर को 1-0, बिलासपुर को 4-0 और दुर्ग को 3-0 से हराया। हालांकि फाइनल राउंड में बस्तर से 0-4 की हार झेलनी पड़ी, लेकिन प्वाइंट के आधार पर सरगुजा की टीम उपविजेता घोषित की गई।
कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, “जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन बेहद जरूरी है। जीत-हार जीवन का हिस्सा है, लेकिन अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से प्रतियोगिता का हिस्सा बनना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
विधायक किरण देव ने विजेता टीम को बधाई दी और सरगुजा के खिलाड़ियों को भी निराश न होकर अपनी कमजोरियों पर काम कर, निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सरगुजा टीम को भविष्य में नेशनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सरगुजा संभागीय संचालक संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरगुजा के युवा खिलाड़ी आगे चलकर राज्य और देश का नाम रोशन करें, इसके लिए उन्हें लगातार मेहनत और अभ्यास करते रहना चाहिए।
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
Ramayana First Look: भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतीक्षित मानी जा रही फिल्म 'रामायण'…
Global Crash: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर के वित्तीय…
Stock Market Crash: आज गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए…
This website uses cookies.