Dhamtari Murder Suicide: दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी में एक खौफनाक वारदात सामने आई। 22 वर्षीय हिम्मत यादव ने त्योहार की रात पहले अपनी 20 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी यादव की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगा ली। यह सनसनीखेज घटना तब प्रकाश में आई जब युवक ने वारदात से ठीक पहले व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर ‘सुसाइड का स्टेटस’ डाल दिया।
युवक हिम्मत यादव ने अपने स्टेटस में लिखा, “मैं हिम्मत यादव मैंने मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव को जान सहित मार दिया हूं… कारण कुछ नहीं बस मेरी पत्नी लक्ष्मी यादव की मां-बाप की वजह से मार दिया हूं और मैं भी फांसी लगा लिया हूं।” यह चौंकाने वाला स्टेटस देखते ही गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के समय हुई। जब हर घर रोशनी और खुशियों से जगमगा रहा था, उसी समय हिम्मत ने अपने घर के अंदर गमछे से लक्ष्मी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
सूचना मिलते ही मगरलोड व करेली बड़ी चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा तोड़ने पर अंदर का मंजर रोंगटे खड़े करने वाला था—पत्नी लक्ष्मी का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि पति हिम्मत फंदे पर लटका हुआ मिला।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लक्ष्मी यादव की मौत गमछा से गला घोंटने के कारण हुई है, जो कि हत्या है। वहीं, हिम्मत यादव ने साड़ी के फंदे से आत्महत्या की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 172/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, पारिवारिक विवाद और पड़ोसियों तथा ससुराल पक्ष के बयानों के आधार पर साक्ष्य जुटा रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि खुशियों का त्योहार एक परिवार के लिए मौत का घर बन गया।
Read More : ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 24 साल बाद पारी से जीती बाज़ी
Opium Cultivation : सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में लगभग 7 करोड़ का अफीम पुलिस…
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
This website uses cookies.