छत्तीसगढ़

Surajpur Crime : 14 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई निकला कातिल

Surajpur Crime : सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस मासूम को पूरा गांव खोज रहा था, उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही चचेरे भाई ने जमीन बंटवारे के विवाद में कर दी। आरोपी ने न सिर्फ हत्या की साजिश रची, बल्कि वारदात के बाद खुद ही खोजबीन में शामिल होकर शक से बचने की कोशिश भी की।

मोबाइल कॉल से खुला मामला

11 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे प्रार्थी मंगलूराम पण्डो के साले मंगलसाय के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि 14 वर्षीय लालसाय की हत्या हो गई है और उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है। परिजन और ग्रामीण तत्काल जंगल पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण शव नहीं मिल सका। अगले दिन 12 फरवरी को दोबारा खोजबीन के दौरान गहुआ भादा जंगल से पुल भादा की ओर जाने वाली पगडंडी के किनारे लालसाय का शव मिला। उसके गले पर गहरी चोट के निशान थे।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया कि परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी आधार पर मामला दर्ज किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रेमनगर पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान संदेह मृतक के चचेरे भाई देवसाय पण्डो उर्फ देवान (28) पर गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वह लंबे समय से लालसाय और उसके पिता से नाराज था और मौका तलाश रहा था।

11 फरवरी को उसने लालसाय को बहाने से अपने निर्माणाधीन मकान के पास बुलाया। बाद में अपने तीन वर्षीय बच्चे को नहलाने के बहाने नदी की ओर ले गया और साथ में टांगी भी रखी थी। विवाद बढ़ने पर उसने लालसाय को पुल भादा जंगल की ओर ले जाकर टांगी से गले पर वार किया।

हत्या के बाद खुद किया फोन

पहले वार के बाद लालसाय घायल अवस्था में भागा, लेकिन गहुआ भादा पहुंचकर गिर पड़ा। आरोपी ने दोबारा टांगी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मृतक के मोबाइल से उसके मामा मंगलसाय को फोन कर हत्या की सूचना दी और मोबाइल, सिम व बैटरी झाड़ियों में फेंक दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद आरोपी अगले दिन ग्रामीणों के साथ शव खोजने भी गया, ताकि उस पर शक न हो।

हथियार और मोबाइल बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का की-पैड मोबाइल, टूटा हुआ सिम, बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली है। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी प्रेमनगर बेनार्ड कुजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विराट विशी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, विनय किस्पोट्टा, आरक्षक सत्यम सिंह, दीपक यादव, हरिशदास, नागेन्द्र राजवाड़े, गोरेश्वर सिंह, राजू उईके व महिला आरक्षक सिंधू कुजूर सक्रिय रहे।

thetarget365

Recent Posts

Bihar Rajya Sabha Row: कांग्रेस के 3 विधायकों पर अनुशासन की गाज, क्रॉस वोटिंग और अनुपस्थिति पर 2 दिन में मांगा जवाब

Bihar Rajya Sabha Row:  बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…

4 minutes ago

Biju Patnaik Row: निशिकांत दुबे ने मांगी ‘बिना शर्त’ माफी, बीजू बाबू को बताया भारत का महान राजनेता

Biju Patnaik Row: ओडिशा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ की…

9 minutes ago

Surguja Crime: मेडिकल स्टोर बना नशे का अड्डा, 7 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ संचालक गिरफ्तार

Surguja Crime : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अपराध की एक चौंकाने वाली खबर सामने…

12 minutes ago

Assam Politics 2026: चाय बागानों में पीएम मोदी की ‘इमोशनल’ एंट्री, क्या बीजेपी के लिए फिक्स होगा जीत का फॉर्मूला?

Assam Politics 2026:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में असम के चुनावी दौरे पर हैं और…

17 minutes ago

Surajpur Crime: कलयुगी मां ने मासूम को जमीन पर पटककर मार डाला, सूरजपुर के जयनगर में खौफनाक वारदात

Surajpur Crime:  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय…

53 minutes ago

Arvind Kejriwal HC Notice: समन मामले में बरी होने के खिलाफ ED पहुंची हाई कोर्ट, केजरीवाल को नोटिस जारी

Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

1 hour ago

This website uses cookies.