Surajpur News : शेयर करेंसी में रकम दोगुनी करने का झांसा, 8.50 लाख की ठगी का एक और आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर में शेयर करेंसी से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 8.50 लाख की ठगी मामले में रेवटी पुलिस ने बिहार के कैमूर से एक और आरोपी शाहजाद अंसारी को गिरफ्तार किया।

Surajpur News : शेयर करेंसी में पैसा लगाने पर कुछ ही दिनों में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को रेवटी पुलिस ने बिहार के कैमूर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।

ads
Adst

पहले 10 हजार लगाए, दोगुनी रकम मिलने पर बढ़ा भरोसा

मामला वर्ष 2023 का है। ग्राम गोवर्धनपुर निवासी सुनील पाण्डेय ने 27 फरवरी 2023 को चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि तीन व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार से उसके घर आए और शेयर करेंसी में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उससे 8 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।

Adst

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले किराना दुकान पर सुनील से संपर्क किया था। खुद को शेयर करेंसी का कारोबारी बताते हुए उन्होंने 10 हजार रुपये निवेश करने को कहा। अगले दिन 10 हजार की रकम दोगुनी कर 20 हजार रुपये वापस देकर आरोपियों ने उसका विश्वास जीत लिया।

8.50 लाख लेकर थमा दिया कागजों का पैकेट

इसके बाद आरोपियों ने सुनील को भरोसे में लेकर बताया कि यदि वह 10 लाख रुपये तक निवेश करता है तो 2 से 4 दिन में रकम दोगुनी हो जाएगी। आरोपियों की बातों में आकर सुनील ने 8 लाख 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर ली।

27 फरवरी को आरोपी उसकी दुकान पर पहुंचे और रकम लेने के बाद एक खाकी रंग का बंद पैकेट देते हुए उसमें 17 लाख रुपये होने का दावा किया। आरोपियों ने कहा कि पैकेट बाद में खोलना और उनके लौटने पर 3 लाख रुपये दे देना। जब आरोपी वापस नहीं आए और उनके मोबाइल बंद मिले तो सुनील ने पैकेट खोला। अंदर नोटों के आकार में बनाए गए सादे कागज के बंडल मिले। इसके बाद उसे ठगी का पता चला।

Adst

फर्जी सिम के जरिए रचा गया था पूरा खेल

पुलिस की तकनीकी जांच में सामने आया कि ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर चंदौली, उत्तरप्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर था। पूछताछ में पता चला कि वाराणसी के नगवा स्थित एक मोबाइल दुकान से उसके आधार और फोटो का इस्तेमाल कर सिम जारी किया गया था। आरोप है कि दुकानदार अमरेश मिश्रा ने इसी प्रक्रिया का फायदा उठाकर अतिरिक्त सिम अपने पास रख लिया और बाद में उसे आपराधिक गतिविधि के लिए राजेश सिंह को 1500 रुपये में बेच दिया।

पुलिस के मुताबिक, राजेश सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसी नंबर से सुनील से संपर्क किया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सिम और मोबाइल को तोड़कर फेंक दिया गया था।

पहले दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने पहले अमरेश मिश्रा, निवासी वाराणसी और राजेश सिंह, निवासी भगवानपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया था। दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की थी। मामले में दो आरोपी फरार थे।

कैमूर में दबिश देकर शाहजाद को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में रेवटी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन की जानकारी जुटाई।

पुलिस को आरोपी शाहजाद अंसारी पिता स्व. युसुफ अंसारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी शाही सराय, थाना कुदरा, जिला कैमूर, बिहार के कैमूर में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम बिहार रवाना हुई और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर सूरजपुर लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी शाहजाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी रेवटी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक शिव राजवाड़े, आरक्षक मनरूप पैंकरा और अशोक राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst