सूरजपुर के प्रतापपुर में बैंक से निकाले 2 लाख रुपये की उठाईगिरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 1.37 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी फरार।
सूरजपुर के प्रतापपुर में बैंक से निकाले 2 लाख रुपये की उठाईगिरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 1.37 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, दो आरोपी फरार।

Surajpur News : बैंक से मेहनत की कमाई के दो लाख रुपये निकालकर घर लौटने की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को उठाईगिरी का शिकार बना लिया गया। अज्ञात आरोपियों ने रुपये से भरा प्लास्टिक का झोला पार कर दिया और मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत के बाद प्रतापपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 37 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मानपुर खड़गवां निवासी रामसेवक गुप्ता ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 सितंबर 2026 को वह अपनी स्कूटी क्रमांक CG 15 CX 9297 से प्रतापपुर आया था। यहां उसने सहकारी बैंक और स्टेट बैंक से कुल दो लाख रुपये निकाले और रकम को एक प्लास्टिक के झोले में रख लिया। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने कथित तौर पर झोला पार कर दिया और फरार हो गए।

शिकायत पर प्रतापपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 280/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2), 3(5), 112 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी संसाधनों और जुटाए गए अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने बतौली क्षेत्र में दबिश देकर दो संदिग्धों को पकड़ा। उनकी पहचान संतोष कुमार मीणा उर्फ मोनू नट (25 वर्ष), निवासी झक्कड़पुर, स्कूलपारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर और रोहित यादव (34 वर्ष), निवासी जुरावगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने उठाईगिरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MW 3648 की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए थे, जबकि 37 हजार रुपये सफेद गमछे में रखे थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 1 लाख 37 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त कर ली।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश पुरैना, एएसआई योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे तथा आरक्षक अशोक कनौजिया, राजेश तिवारी और नौशाद सक्रिय रहे।

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company.
Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.
