छत्तीसगढ़

सरगुजा ने एलीट ग्रुप में महासमुंद को चार विकेट से हराया

रायपुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप डेज चार दिवसीय रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सरगुजा का मुकाबला महासमुंद से 17 मार्च से 20 मार्च तक चला। इस मैच में टास जीत कर महासमुंद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 386 रन बनाये। जिसके ज़वाब में सरगुजा ने राहुल प्रधान के 78, हरविंद्र और हर्ष दुबे 50-50 तथा आशुतोष सिंह 43 रन के बदोलत 267 रन ही बना पाई। इस तरह पहली पारी में महासमुंद की टीम ने 119 रन की बढ़त बना ली थी।

दूसरी पारी में महासमुंद की बल्लेबाजी सरगुजा के गेंदबाजों के आगे ढेर हो गई। इस पारी में सरगुजा के गेंदबाज आयुष सिंह ने 5 विकेट तथा अराध्य गुप्ता ने 4 विकेट लिए। इस तरह महासमुंद की टीम 178 रन ही बना पाई। इस तरह सरगुजा को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य दिया। ज़वाब में दूसरी पारी में उतरी सरगुजा के बल्लेबाजी ने ठोस शुरूवात किया। ओपनर हरविंद्र और जीशान रजा ने 72 रन का साझेदारी किया। इसके बाद सरगुजा का 3 विकेट जल्दी-जल्दी गिर गया। एक समय लगा की सरगुजा के हाथ से मैच निकल गया परंतु आशुतोष सिंह के शानदार 96 रन तथा आयुष सिंह 91 रन की पारी ने सरगुजा को 4 विकेट से जीत दिला दी। आयुष के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। सरगुजा जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष आदि बाबा और सरगुजा जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत विशाल जायसवाल ने कोच/मैनेजर जीवन यादव और पुरी टीम को बधाई दी है।

24 मार्च को 16 वर्ष के खिलाडियों का होगा बोन टेस्ट
सरगुजा जिला के क्रिकेट खिलाडियों को सूचित किया जाता है कि जिनका जन्म तिथि 01 सितम्बर 2010 से 31 अगस्त 2012 के मध्य होना चाहिए। यह बोन टेस्ट स्थानीय लाइफ लाइन हास्पिटल अंबिकापुर में होना।

 

Recent Posts

IPL 2026 CSK vs MI: चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा, गायकवाड़-कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी

IPL 2026 CSK vs MI:  आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…

6 hours ago

West Bengal Election : फलता विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान

West Bengal Election :  पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…

7 hours ago

Jhansi Love Affair : झांसी में अनोखा प्रेम प्रसंग, 22 वर्षीय विवाहिता 55 साल के ग्राम प्रधान के साथ फरार

Jhansi Love Affair :  उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…

8 hours ago

Sarai Rohilla Murder : दिल्ली के सराय रोहिल्ला में खूनी संघर्ष, युवती ने जीजा और साले की चाकू मारकर की बेरहमी से हत्या

Sarai Rohilla Murder :  देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…

8 hours ago

Karanvir Bohra Journey : मनोज से करणवीर बोहरा बनने का सफर, कर्ज, संघर्ष और विलेन के रूप में पाई बड़ी पहचान

Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…

8 hours ago

Odisha Bank Skeleton Case : बैंक पहुंचा इंसान नहीं बल्कि कंकाल, नवीन पटनायक ने केंद्र को लिखा पत्र

Odisha Bank Skeleton Case :  ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

This website uses cookies.