Surguja District Advocates Association Election 2025: नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार मैदान में

Surguja District Advocates Association Election : सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ, अंबिकापुर के बहुप्रतीक्षित निर्वाचन वर्ष 2025 की चुनावी सरगर्मी ने शुक्रवार को उस वक्त जोर पकड़ा जब नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त को बड़ी संख्या में अधिवक्ता प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में खासा उत्साह और चहल-पहल देखने को मिली। कई अधिवक्ताओं ने अंतिम दिन ही नामांकन पत्र खरीदा और उसी दिन अपना नामांकन भी जमा कर दिया।

ads

प्रमुख पदों पर दावेदारों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच दावेदार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें अनिल कुमार सोनी, जन्मेजय पाण्डेय, विजय तिवारी, रामनारायण प्रसाद और श्यामा चरण गुप्ता शामिल हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले में गिरिजानंद सिंह, संदीप तिवारी, प्रविण पाण्डेय, मितेचंद शुक्ला, सचिव पद के लिए अशोक ठाकुर, अलंकार शर्मा, सम्पूर्णांक गुप्ता, शिवशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए आशा जायसवाल, दिवाकर गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता, सह सचिव पद के लिए धनंजय मिश्रा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाले में प्रमोद तिवारी, संजय अंबस्ट, राजी कुमार सिन्हा, मिथिलेश पाण्डेय, नचीकेता जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष पद (आरक्षित) के लिए एकमात्र प्रत्याशी सरिता पाण्डेय, ग्रंथालय सचिव पद पर एकमात्र नामांकन अनिल कुमार सिन्हा, संस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर भी एकमात्र प्रत्याशी रोहित तिवारी, महिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर नामांकन करने वाली रोमा विश्वास शामिल हैं।

ads

चुनावी कार्यक्रम का आगे का शेड्यूल

📌 11 अगस्त 2025 को नामांकन पत्रों की जांच व समीक्षा,
📌 12 अगस्त 2025 को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तथा
📌 उसी दिन अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
📌 मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा 19 अगस्त 2025 को होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। अधिवक्ता संघ के इस चुनाव को लेकर अधिवक्ता समाज में विशेष उत्साह और लोकतांत्रिक जोश देखा जा रहा है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.