Surguja Police Transfer : सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले के 25 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक एवं महिला आरक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर अग्रिम आदेश तक नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में थाना, चौकी, यातायात शाखा, महिला थाना और रक्षित केंद्र अंबिकापुर सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।














