मैनपाट @thetarget365 : Surguja : सरगुजा के पर्यटन क्षेत्र मैनपाट में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और शराबियों की हुल्लड़बाज़ी से परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने अब खुलकर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को ग्रामीणों ने मैनपाट तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शराब दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि मैनपाट में जब से शराब दुकान खोली गई है, तब से क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बीते छह महीनों में 50 से अधिक लोग सड़क हादसों में हताहत हुए हैं, जिनमें स्थानीय निवासी ही नहीं, बल्कि मैनपाट घूमने आए पर्यटक भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण शराब सेवन और नशे की हालत में लापरवाह वाहन चलाना है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शराब दुकान खुलने के बाद से मैनपाट के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ी है। ये लोग सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करते हैं और पर्यटकों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। इससे न केवल स्थानीय लोगों की शांति भंग हो रही है, बल्कि मैनपाट की पर्यटन छवि भी प्रभावित हो रही है।
मैनपाट स्थित शराब दुकान को तत्काल बंद किया जाए। मैनपाट में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर घाट के नीचे बेरियर लगाकर चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएं। असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था हो।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों में कुंजबिहारी यादव, मनोज यादव, अनीश यादव, बरकत खान, रामप्रभाव यादव, प्रभु यादव सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मैनपाट की शांति, सुरक्षा और पर्यटन की गरिमा बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
Read More : Imran Khan : पाकिस्तान में इमरान खान को हटाने के लिए ‘माइनस वन’ फॉर्मूला सक्रिय
Cameron Green KKR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)…
Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक हृदयविदारक औद्योगिक दुर्घटना की खबर…
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ…
Share Market Update March 30: वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से ईरान पर हुए ताजा…
Chhattisgarh Weather Alert: छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल…
IPL 2026 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज हो चुका है और…
This website uses cookies.