सूर्या क्लब विशुनपुर ने रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में कांति प्रकाशपुर को हराया

Ambikapur News : शहर के गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला सूर्या क्लब विशुनपुर और कांति प्रकाशपुर के बीच हुआ, जिसमें दर्शकों को शानदार खेल देखने को मिला। मैच के मुख्य अतिथि नगर निगम अंबिकापुर पार्षद मनोज गुप्ता और डॉ. मनीष मिंज रहे। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने कई अवसर बनाए, लेकिन गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के कारण मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया। पांच-पांच पेनल्टी शॉट्स के बाद भी परिणाम नहीं निकलने पर मुकाबला सडन डेथ तक पहुंचा। यहां सूर्या क्लब विशुनपुर ने 7 गोल दागे जबकि कांति प्रकाशपुर की टीम सिर्फ 6 गोल ही कर सकी। इस तरह एक गोल से बाजी मारते हुए सूर्या क्लब विशुनपुर विजेता बनी। मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी विल्सन कुजूर, आयुष कुमार, नितेश, पुनीत रजवाड़े, अखिला नन्द और दीपक कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांधी स्टेडियम में हो रहे इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। कल के मैच प्रतियोगिता के तहत कल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे से पीजी इलेवन अंबिकापुर और एसटी यूनाइटेड कोठारी के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला उसी समय फाइटर क्लब मेंड़्रा और एफसी दरिमा के बीच खेला जाएगा।

Ambikapur News : शहर के गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला सूर्या क्लब विशुनपुर और कांति प्रकाशपुर के बीच हुआ, जिसमें दर्शकों को शानदार खेल देखने को मिला। मैच के मुख्य अतिथि नगर निगम अंबिकापुर पार्षद मनोज गुप्ता और डॉ. मनीष मिंज रहे।

ads

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरमैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने कई अवसर बनाए, लेकिन गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहने के कारण मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया।

Adst

पांच-पांच पेनल्टी शॉट्स के बाद भी परिणाम नहीं निकलने पर मुकाबला सडन डेथ तक पहुंचा। यहां सूर्या क्लब विशुनपुर ने 7 गोल दागे जबकि कांति प्रकाशपुर की टीम सिर्फ 6 गोल ही कर सकी। इस तरह एक गोल से बाजी मारते हुए सूर्या क्लब विशुनपुर विजेता बनी।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबरमैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी विल्सन कुजूर, आयुष कुमार, नितेश, पुनीत रजवाड़े, अखिला नन्द और दीपक कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गांधी स्टेडियम में हो रहे इन रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं।

कल के मैच

प्रतियोगिता के तहत कल दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजे से पीजी इलेवन अंबिकापुर और एसटी यूनाइटेड कोठारी के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला उसी समय फाइटर क्लब मेंड़्रा और एफसी दरिमा के बीच खेला जाएगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst