राष्ट्रीय

Swami Avimukteshwaranand: धीरेंद्र शास्त्री पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा प्रहार, प्रेमानंद महाराज का किया समर्थन

Swami Avimukteshwaranand:  देशभर में अपने प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को लेकर हाल ही में हुए विवाद ने धार्मिक जगत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जगद्गुरु रामभद्राचार्य के एक वीडियो में उन्होंने प्रेमानंद महाराज को संस्कृत श्लोक सुनाने की चुनौती दी थी। इस बयान पर कई संतों और भक्तों ने नाराजगी जाहिर की, जिसमें अब शारदा पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी शामिल हो गए हैं।

“प्रेमानंद महाराज को संस्कृत आने की जरूरत नहीं”

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रेमानंद महाराज का पक्ष लेते हुए कहा, “वो दिन-रात भगवान राधा नाम का स्मरण करते हैं। उन्हें संस्कृत श्लोक की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका कार्य भगवान का नाम प्रचारित करना है।”उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा, “क्या ‘राधा’ संस्कृत शब्द नहीं है? अगर है, तो फिर आप (जगद्गुरु रामभद्राचार्य) को सुनाई और दिखाई क्यों नहीं देता?”

इस बयान से स्पष्ट है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रेमानंद महाराज पर सवाल उठाने को अनुचित मानते हैं और इसे धर्म प्रचार में अनावश्यक बाधा मानते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री पर भी साधा निशाना

हाल ही में एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “मैं उनका काफी आदर करता हूं, भले ही वो हमें हर दो दिन में गाली बकते रहते हैं।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “‘बकते हैं’ शब्द का हिंदी अर्थ होता है ‘व्यर्थ प्रलाप करना’, यानी निरर्थक बातें। जब आप कह रहे हैं कि आप मुझे आदर करते हैं, तो फिर ऐसे शब्दों का प्रयोग क्यों?”

गुरु पर भी किया व्यंग्य

इतना ही नहीं, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री के गुरु पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि शिष्य की भाषा ऐसी है, तो गुरु ने क्या सिखाया होगा, इस पर भी विचार होना चाहिए। उन्होंने धर्म के नाम पर हो रहे इस “ड्रामा और प्रदर्शन” की आलोचना करते हुए कहा कि सच्चे संतों को विवादों में घसीटना उचित नहीं है।

प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने न केवल रामभद्राचार्य के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया, बल्कि धीरेंद्र शास्त्री को भी उनकी भाषा पर संयम रखने की नसीहत दी। यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि आज के समय में संतों के बीच की शब्दों की मर्यादा भी एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

Read More: BJP on Rahul: राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, “धमाका करने आए थे, ड्रामा करके चले गए”

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026: KKR के ये 5 धुरंधर जो कोलकाता को दिलाएंगे चौथी बार खिताब, विरोधियों में खौफ!

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का बिगुल बज चुका है और कोलकाता नाइट…

5 hours ago

Tulsi Gabbard Warning: तुलसी गबार्ड की खौफनाक चेतावनी, पाकिस्तान और चीन समेत ये 5 देश हैं दुनिया के लिए ‘परमाणु बम’!

Tulsi Gabbard Warning: अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य पर…

5 hours ago

UAE Eid ul Fitr 2026 : खुले में नमाज पर लगी पाबंदी, अब केवल मस्जिदों में होगी इबादत!

UAE Eid ul Fitr 2026: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस वर्ष ईद उल फितर…

5 hours ago

X Services Down: भारत समेत दुनिया भर में X की सेवाएं ठप, घंटों परेशान रहे करोड़ों यूजर्स, क्या है इस महा-आउटेज की वजह?

X Services Down: सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी और एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म…

5 hours ago

Shivam Dube Train Journey: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शिवम दुबे का अनोखा सफर, फ्लाइट छोड़ पकड़ी ट्रेन, 3rd AC में किया सफर!

Shivam Dube Train Journey: न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हराकर टी20 वर्ल्ड…

5 hours ago

Assam Assembly Election: एनडीए में बड़ा फेरबदल, बीपीएफ की एंट्री और यूपीपीएल बाहर, जानें सीटों का नया गणित!

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव 2026 की सरगर्मियों के बीच सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

5 hours ago

This website uses cookies.