Thailand Cambodia Dispute : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर गंभीर रूप ले चुका है। हाल ही में थाईलैंड ने कंबोडिया पर एयरस्ट्राइक की, जिससे दोनों देशों में सैन्य संघर्ष और गहरा गया है। इससे पहले दोनों सेनाएं बॉर्डर पर आमने-सामने आईं और जमकर गोलीबारी हुई। यह कोई पहली बार नहीं है—पिछले मई में हुई झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक की मौत हो चुकी है।
इस बार भी संघर्ष का केंद्र बना है ऐतिहासिक प्रीह विहार मंदिर, जो डांग्रेक पर्वत श्रृंखला पर स्थित है। यह इलाका थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर आता है, जिस पर दोनों देशों का दावा है। वर्ष 1907 में जब कंबोडिया फ्रांस का उपनिवेश था, तब फ्रांसीसी नक्शे में इस मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा दिखाया गया था, जिसे थाईलैंड ने कभी स्वीकार नहीं किया।
थाईलैंड की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन इस विवाद को और भड़काने का काम कर रहा है। चीन ने कंबोडिया में कई परियोजनाओं में निवेश कर रखा है, जिनमें रीम नौसेना अड्डा प्रमुख है। चीन, कंबोडिया की मदद से दक्षिण पूर्व एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है। वहीं, अमेरिका थाईलैंड के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है, जिससे विवाद में भू-राजनीतिक रंग भी गहराता जा रहा है।
राजनीतिक विवाद ने तब और तूल पकड़ा जब थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा को ‘चाचा’ कहकर कंबोडिया के पूर्व पीएम हुन सेन को संबोधित करने के चलते अस्थायी रूप से पद से हटाया गया। इस पर स्थानीय कोर्ट ने उन्हें 15 दिन में सफाई देने का आदेश दिया है। इस बयान को थाईलैंड में राष्ट्रविरोधी भावना के रूप में देखा गया।
अब यह सीमा विवाद अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) तक पहुंच सकता है। हाल ही में कंबोडिया ने इसे ICJ में ले जाने की चेतावनी दी है। जवाब में थाईलैंड ने कहा है कि वह इस मसले को आपसी बातचीत से सुलझाना चाहता है। हालांकि, दोनों देशों के बीच अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कंबोडिया सरकार ने सामान्य नागरिकों के लिए सैन्य भर्ती अनिवार्य कर दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कंबोडिया की नजर थाईलैंड के प्राकृतिक गैस और तेल भंडार पर है। वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पूरे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है ताकि दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थिरता बनी रहे।
Stock Market Crash : भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए 30 अप्रैल 2026 की…
IPL 2026 Orange Cap : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में जहां एक…
Cyber Crime Bribery : छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों…
London Terror Attack : इंग्लैंड की राजधानी लंदन एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा और आतंक…
Middle East Tension : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक…
MP Road Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार की रात एक रूह…
This website uses cookies.