Oplus_16908288
MCB News : मनेन्द्रगढ़ जिले के कोटाडोल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अतिथि शिक्षक द्वारा छात्र की बर्बरतापूर्ण पिटाई का मामला अब गम्भीर रूप ले चुका है। घटना से आक्रोशित छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने इसे आदिवासी समाज और शिक्षा व्यवस्था दोनों के लिए शर्मनाक बताते हुए आरोपी शिक्षक पर शीघ्र कठोर कार्रवाई की मांग की है।
मामले की पड़ताल के लिए सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व विधायक गुलाब कमरों के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय जांच समिति गठित की। इसमें शरण सिंह, बिजयराज सिंह, भगवान सिंह खैरवार और संतोष कमरों शामिल रहे। गुरुवार को समिति के सदस्य कोटाडोल पहुंचे और पीड़ित छात्र शुभचरण कुजूर, विद्यालय प्राचार्य तथा ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया गया।
जांच समिति ने कहा कि “शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हिंसक घटना निंदनीय और अस्वीकार्य है। आरोपी शिक्षक पर शीघ्र और कठोर दंडात्मक कार्रवाई जरूरी है।” समिति ने यह भी आरोप लगाया कि छात्र की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद शिक्षा विभाग ने अब तक कोई प्रशासनिक कदम नहीं उठाया है और आरोपी शिक्षक महेंद्र प्रजापति भी जेल नहीं भेजा गया है।
पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने स्पष्ट कहा कि मामले में विलंब प्रशासन की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सभी संबंधितों के बयान दर्ज किए गए हैं और रिपोर्ट जल्द ही प्रदेश सरकार को सौंपी जाएगी। समिति ने विद्यालय में कई व्यवस्थागत खामियाँ भी पाईं, जिनकी जानकारी प्राचार्य को दी गई।
सर्व आदिवासी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी शिक्षक की गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई में देरी हुई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस पूरे प्रकरण ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा देने वाले ही जब बच्चों पर अत्याचार करने लगें तो यह समाज के लिए चिंता का विषय है। न्याय की मांग को लेकर लोग अब खुलकर सामने आ रहे हैं।
बता दें मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कोटाडोल में छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यह घटना शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोटाडोल में 21 अगस्त को घटित हुई।
कक्षा 11 वीं के छात्र शुभचरण कुजूर बिना जूते पहने स्कूल आया था। इस पर अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति ने छात्र को अश्लील गालियां दीं और बांस की छड़ी से मारपीट की। इस मारपीट से छात्र की पीठ और दोनों पैरों पर चोट के निशान पड़ गए।
मामले में कोटाडोल थाना प्रभारी ने बताया कि अतिथि शिक्षक के खिलाफ कोटाडोल हाई सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल के आवेदन पर अतिथि शिक्षक महेंद्र प्रजापति के खिलाफ तीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Mojtaba Khamenei Iran: ईरान के भीतर मचे भारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच तेहरान प्रशासन ने…
Rajya Sabha Election 2026: देश में राज्यसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक शतरंज…
India 6G Budget: भारत ने संचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने के संकल्प के…
Agra Crime : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हृदयविदारक और हैरान कर देने…
Al-Aqsa Mosque Closure: रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान यरूशलेम स्थित इस्लाम के तीसरे सबसे…
Period Leave: देश की सर्वोच्च अदालत ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म (Menstrual Leave)…
This website uses cookies.